1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जब डोनाल्ड ट्रंप को उनकी पत्नी ने एक बड़ी शर्मिंदगी से बचाया

जब डोनाल्ड ट्रंप को उनकी पत्नी ने एक बड़ी शर्मिंदगी से बचाया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 04, 2019 06:01 pm IST,  Updated : Jun 04, 2019 06:01 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी पत्नी मेलानिया ने तब शर्मिंदगीपूर्ण स्थिति से बचा लिया जब वह बकिंघम पैलेस में उस प्रतिमा को पहचान नहीं पाए जिसे असल में उन्होंने ही पिछले साल महारानी को उपहार में दिया था।

Melania rescues Trump from embarrassment - India TV Hindi
Melania rescues Trump from embarrassment 

लंदन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी पत्नी मेलानिया ने तब शर्मिंदगीपूर्ण स्थिति से बचा लिया जब वह बकिंघम पैलेस में उस प्रतिमा को पहचान नहीं पाए जिसे असल में उन्होंने ही पिछले साल महारानी को उपहार में दिया था। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई। 

तीन दिन के राजकीय दौरे पर यहां आए ट्रंप को घोड़े की वह प्रतिमा दिखाई गई जो उन्होंने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को जुलाई 2018 में मुलाकात के दौरान उपहार में दी थी। यह प्रतिमा दिखाकर उनसे पूछा गया कि क्या वह इसे पहचान पा रहे हैं। ‘इंडिपेंडेंट’ अखबार की खबर के अनुसार, असमंजस में फंसे ट्रंप ने जवाब दिया ‘‘नहीं’’। 

हालांकि अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ने तुरंत उनका बचाव करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने महारानी को इसे दिया था।’’ यह वाकया तब हुआ जब 93 साल की महारानी सोमवार को अमेरिकी सामानों की प्रदर्शनी में राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के साथ गई थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश