1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूरोपीय संघ ने पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर के कोविड-19 रोधी टीके को मंजूरी दी

यूरोपीय संघ ने पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर के कोविड-19 रोधी टीके को मंजूरी दी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2021 06:18 pm IST,  Updated : Nov 25, 2021 07:56 pm IST

यह पहला मौका है जब यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने बच्चों के टीकाकरण के लिए किसी कोविड टीके को मंजूरी दी है। एजेंसी ने कहा कि उसने पांच से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के टीकाकरण के लिए कोविड​​-19 टीके ‘कॉमिरनेटी’ को मंजूरी दी है।

यूरोपीय संघ ने पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर के कोविड-19 रोधी टीके को मंजूरी दी- India TV Hindi
यूरोपीय संघ ने पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर के कोविड-19 रोधी टीके को मंजूरी दी Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • पूरे यूरोप में कोरोना वायरस की नयी लहर के बीच लाखों स्कूली बच्चों के टीकाकरण का रास्ता साफ
  • 5 से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के टीकाकरण के लिए कोविड​​-19 रोधी टीके ‘कॉमिरनेटी’ की मंजूरी
  • यूरोप एक बार फिर महामारी की चपेट में है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी

हेग: यूरोपीय संघ (ईयू) के औषधि नियामक ने गुरुवार को पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर कंपनी के कोविड-19 रोधी टीके को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही पूरे यूरोप में कोरोना वायरस की नयी लहर के बीच लाखों स्कूली बच्चों के टीकाकरण का रास्ता साफ हो गया। यह पहला मौका है जब यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) ने बच्चों के टीकाकरण के लिए किसी कोविड रोधी टीके को मंजूरी दी है।

एजेंसी ने कहा कि उसने पांच से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के टीकाकरण के लिए कोविड​​-19 रोधी टीके ‘कॉमिरनेटी’ को मंजूरी दी है। कोविड के नए मामलों में वृद्धि का सामना कर रहे कम से कम एक देश ने ईएमए की मंजूरी की प्रतीक्षा नहीं की। ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना के अधिकारियों ने पहले से पांच से 11 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू कर दिया है।

यूरोप एक बार फिर महामारी की चपेट में है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर तत्काल उपाय नहीं किए गए तो महाद्वीप में आने वाले समय में 20 लाख लोगों की मौत हो सकती है। फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक द्वारा विकसित टीके को ईएमए की मंजूरी के बाद अब यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा, यूरोपीय आयोग से अनुमोदन की जरूरत होगी। उसके बाद सदस्य देशों में स्वास्थ्य अधिकारी टीके का उपयोग शुरू कर सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश