1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. दक्षिणी फ्रांस और पुर्तगाल में फैली आग, चार की मौत और हजारों बेघर

दक्षिणी फ्रांस और पुर्तगाल में फैली आग, चार की मौत और हजारों बेघर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 11, 2016 10:27 am IST,  Updated : Aug 11, 2016 10:27 am IST

तेज हवाओं के कारण दक्षिणी फ्रांस और पुर्तगाल में आग तेजी से फैल गई जिसकी चपेट में आने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में घरों के जल जाने के कारण पर्यटकों समेत हजारों लोगों को यहां से निकालना पड़ा।

Fire spread in Portugal and southern France- India TV Hindi
Fire spread in Portugal and southern France Image Source : PTI

मार्सेय: तेज हवाओं के कारण दक्षिणी फ्रांस और पुर्तगाल में आग तेजी से फैल गई जिसकी चपेट में आने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में घरों के जल जाने के कारण पर्यटकों समेत हजारों लोगों को यहां से निकालना पड़ा। बुधवार को फ्रांस में विभिन्न स्थानों पर लगी आग तटीय शहर मार्सेय की ओर बढ़ने लगी थी। आग रातभर में सैकड़ों मील दूर स्थित पुर्तगाल के मदीर द्वीप की राजधानी फुंचाल तक पहुंच गई। इसकी चपेट में आकर तीन बुजुर्ग लोगों की मौत हो गई और तीन सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

मुख्य भूमि पर एक वन पहरेदार की रात के दौरान उस वक्त मौत हो गई जब लिस्बन से 150 किलोमीटर उत्तर में सोने के दौरान आग ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। अग्निशामक दल के सदस्यों ने बताया कि दक्षिणी फ्रांस में आग के मार्सेय की ओर बढ़ने से दो लोग घायल हो गए और 20 से 25 घर जल गए। उन्होंने बताया कि कम से कम 2,700 हेक्टेयर भूमि तबाह हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश