1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. दुनिया की पहली रोबोटिक किचन, जिसमें रोबोट पकाएगा भोजन

दुनिया की पहली रोबोटिक किचन, जिसमें रोबोट पकाएगा भोजन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 11, 2015 01:57 pm IST,  Updated : Sep 11, 2015 02:08 pm IST

लंदन: ज़रा कल्पना कीजिए कि दिन भर ऑफिस में काम करने के बाद आप घर में किचन में घुसते हैं और आपको वहां मिलती है गरमा-गरम डिश, जो चखने पर इतनी टेस्टी लगती है मानो

दुनिया की पहली...- India TV Hindi
दुनिया की पहली रोबोटिक किचन, जिसमें रोबोट पकाएगा भोजन

लंदन: ज़रा कल्पना कीजिए कि दिन भर ऑफिस में काम करने के बाद आप घर में किचन में घुसते हैं और आपको वहां मिलती है गरमा-गरम डिश, जो चखने पर इतनी टेस्टी लगती है मानो उसे किसी फाइव स्टार होटल के शेफ ने पकाया हो। अगर यह ख्याल आपको अच्छा लगा और आप चाहते हैं कि ऐसा हो, तो आपकी यह इच्छा जल्दी ही पूरी होने वाली है।

2000 डिश बनाने वाला रोबोट

एक ब्रिटिश लैब में 16 सितंबर को दुनिया की पहली रोबोट किचन का उद्घाटन होने वाला है, जिसमें 20 मोटर्स, 24 जोड़ (joints) और 129 सेंसर्स लगे हैं, जो इस रोबोटिक किचन को इन्सान के हाथों जैसी मूवमेंट देती है औऱ किचन का रोबोट करीब 2000 डिश बना सकता है।

किचन में लगे हैं दो रोबोटिक हाथ

इस अत्याधुनिक किचन में ओवन, हॉब, डिशवाशर और दो रोबोटिक हाथ लगे हैं। रोबोटिक किचन के खरीदार अपनी पसंद की डिश को हजारों रैसेपिज़ की लिस्ट में से चुन सकेंगे, ठीक उसी तरह जैसे स्मार्टफोन के लिए किसी एप्लिकेशन को एंड्राएड प्ले स्टोर से चुना जाता है।

किचन खुद बनाएगी डिश

यह किचन अपने ग्राहकों के लिए खुद ताज़ा और पौष्टिक भोजन बनाएगी। यह रोबोटिक किचन खासतौर से बुजुर्गों औऱ किसी शारीरिक चुनौती का सामना कर रहे लोगों के लिए काफी फायदेमंद रहेगे। मोले रोबोटिक द्वारा बनाए गए इस सिस्टम में रसोईघर में एकीकृत एक निपुण रोबोट की सुविधा दी गई है, जो किसी शेफ की तरह भोजन को पूरी कुशलता से पकाता है।

बिल्कुल घर जैसा होता है रोबोटिक किचन में पका खाना

दिलचस्प बात यह है कि इस रोबोटिक सिस्टम की मदद से पका भोजन मशीन से तैयार भोजन जैसा नहीं होता, बल्कि इन्सान के हाथों की कुशलता उस भोजन के स्वाद में झलकती है।

रैसेपी कर सकेंगे डाउनलोड

अपनी जिंदगी के 18 साल इस किचन की रिसर्च और डेवलेपमेंट में लगाने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि यह रोबोटिक किचन दो सालों में उपलब्ध हो जाएगी। जो डिश बनानी हो, उसकी रैसेपी iTune जैसी एक लाइब्रेरी से डाउनलोड करने की सुविधा भी इस रोबोटिक किचन में दी गई है।

शेफ के मूवमेंट से बनाईं रोबोटिक किचन की algorithms

टिम एंडरसन ने रोबोटिक किचन प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। वह खुद एक कुलिनरी इनोवेटर हैं और 2011 में प्रतिष्ठित BBC Master Chef competition के विजेता बन चुके हैं। यह सिस्टम तैयार करने की प्रक्रिया में डिश तैयार करते वक्त टिम की एक खास तरह के स्टूडियो में 3-D वीडियो रिकार्डिंग की गई। डिश पकाते वक्त उनकी हर हरकत को रिकार्ड किया गया और Moley, Universities of Stanford व SSSUP Pisa (Italy) की टीम ने मिलकर उनकी मूवमेंट के आधार पर algorithms बनाईं। डिश पकाने वाला रोबोट इन्हीं algorithms के आधार पर काम करता है।

ये भी पढ़ें: 30 करोड़ का सोना मिला 300 साल पहले डूबे जहाज़ से

             नदी के ऊपर बहती है नदी, जिसमें चलते हैं जहाज

             PHOTOS: भारत के इस आईलैंड पर बसती है मौत

             भारत और थाइलैंड को जोड़ने वाला हाइ-वे चालू हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।