1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस में ट्रक हमलावर की हुई औपचारिक पहचान: पुलिस सूत्र

फ्रांस में ट्रक हमलावर की हुई औपचारिक पहचान: पुलिस सूत्र

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2016 03:15 pm IST,  Updated : Jul 15, 2016 03:15 pm IST

नीस: फ्रांस के नीस शहर में आतिशबाजी का आनंद ले रही भीड़ में ट्रक घुसाकर हमला बोलने वाले हमलावर की औपचारिक तौर पर पहचान हो गई है। इस हमले में कम से कम 84 लोग

Nice truck attack- India TV Hindi
Nice truck attack

नीस: फ्रांस के नीस शहर में आतिशबाजी का आनंद ले रही भीड़ में ट्रक घुसाकर हमला बोलने वाले हमलावर की औपचारिक तौर पर पहचान हो गई है। इस हमले में कम से कम 84 लोग मारे गए हैं। हमलावर की पहचान की जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है। हमलावर की पहचान 31 वर्षीय ट्यूनीशियाई मूल के फ्रांसिसी नागरिक के रूप में हुई है। इसकी पहचान के कागजात फ्रांस की 14 जुलाई की राष्ट्रीय छुट्टी के दौरान हुए हमले के बाद वाहन के अंदर से मिले थे।

पुलिस ने अभी तक हमलावर के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन उनका कहना है कि वह नीस में रहता था। अन्य सूत्रों ने पहले कहा था कि छिटपुट आपराधिक कृत्यों के चलते वह पहले से पुलिस की नज़रों में था। पुलिस ने इस ट्रक चालक को उस समय गोली मारी थी, जब वह भीड़ के बीच दो किलोमीटर तक ट्रक चला चुका था। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता पियरे-हेनरी ब्रैंडेट ने कहा कि इस हमले में 84 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए। इनमें से 18 लोग गंभीर हालत में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश