1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पेरिस में लूव म्यूजियम के पास गोलीबारी, संदिग्ध हमलावर घायल

पेरिस में लूव म्यूजियम के पास गोलीबारी, संदिग्ध हमलावर घायल

 Written By: IANS
 Published : Feb 03, 2017 04:17 pm IST,  Updated : Feb 03, 2017 05:45 pm IST

पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस के मध्य में स्थिति मशहूर लूव संग्रहालय के पास एक शख्स ने फ्रांसीसी सैनिक पर हमला करने का प्रयास किया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जवान ने सुबह लगभग 10 बजे

 Louvre museum- India TV Hindi
Louvre museum

पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस के मध्य में स्थिति मशहूर लूव संग्रहालय के पास एक शख्स ने फ्रांसीसी सैनिक पर हमला करने का प्रयास किया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जवान ने सुबह लगभग 10 बजे कैराउजल डू लूव शॉपिंग केंद्र के पास अपने बचाव में गोली चलाई।

फ्रांस के समाचार पत्र 'एल एक्सप्रेस' के मुताबिक, संदिग्ध के पास चाकू था। माना जा रहा है कि इस गोलीबारी में वह घायल हो गया।

फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसे एक गंभीर सार्वजनिक सुरक्षा घटना बताते हुए कहा कि घटनास्थल पर सुरक्षाबल तैनात थे।

इस घटना के बाद कैराउजल डू लूव शॉपिंग केंद्र को एहतियात के तौर पर खाली करा दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश