1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इसाबेल ने कहा ‘सेक्‍सी दिखने के लिए नहीं,रिकार्ड के लिए लगाती हूं छलांग’

इसाबेल ने कहा ‘सेक्‍सी दिखने के लिए नहीं,रिकार्ड के लिए लगाती हूं छलांग’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 20, 2016 06:17 pm IST,  Updated : Jan 20, 2016 06:17 pm IST

नई दिल्ली: ब्रिटिश हाई जंपर इसाबेल पूली अपने खेल के साथ साथ अपनी ब्‍यूटी के लिए भी मीडिया में चर्चा में रही हैं,लेकिन इसाबेल का कहना है कि महिला एथलीठ खिलाडि़यों की चर्चा तरह तरह

Isobel Pooley- India TV Hindi
Isobel Pooley

नई दिल्ली: ब्रिटिश हाई जंपर इसाबेल पूली अपने खेल के साथ साथ अपनी ब्‍यूटी के लिए भी मीडिया में चर्चा में रही हैं,लेकिन इसाबेल का कहना है कि महिला एथलीठ खिलाडि़यों की चर्चा तरह तरह की बातों में होती है,लेकिन हम लोग सेक्‍सी दिखने के लिए नहीं बल्कि रिकार्ड बनाने के लिए छलांग लगाती है। रियो ओलंपिक में पदक की दावेदार हाईजंपर इसाबेल ने कहा है मेरा पूरा फोकस टारगेट पर होता है ना कि सेक्‍सी दिखने में। वे अभी अपनी टीम के साथ 2016 में होने वाले रियो ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं। 22 वर्षीय पूली ने 2014 में कॉमनवेल्‍थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। 2015 में 1.97m की आउटडोर प्रतियोगिता में एक नए ब्रिटिश रिकॉर्ड बनाया।

मैनें सम्‍मान अपने खेल से पाया है,अपनी खूबसूरती से नहीं

मीडिया से से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि किस प्रकार अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। और इस खेल में लैंगिकता की चर्चा भी की। उनका कहना है कि लैंगिकता कोई बड़ा मुद्दा नहीं है मुझे भी इसका सामना करना पड़ता है और इसका सामना केवल महिला खिलाड़ियों को नहीं बल्कि पुरूष खिलाड़ियों को भी करना पड़ता है। मैंने यह सम्मान अपने खेल से प्राप्त किया है अपने खूबसूरती से नहीं।

महिलाओं को वस्‍तु के रुप में देखा जाने से दु:खी हो जाती हूं

जब मैं प्रैक्टिस करती हूं तो मैं अपने से ज्यादा अपने खेल के प्रति चिंतित होती हूं। वह कहती है कि उपलब्धियां और कार्य क्षमता से आप किसी को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं सुंदरता से नहीं। उनका कहना है कि हमें इंसान को उस रूप में देखना चाहिए जिस रूप में वो हमारे सामने है। मुझे यह देखकर दुख महसूस होता है कि महिलाओं को उनके प्रोफेशन से नहीं बल्कि एक वस्तु के रूप में देखा जाता है। पर मुझे लगता है कि इसमें  बदलाव जरूर आएगा।

Isobel Pooley
Isobel Pooley

रिकार्ड बनाने आई हूं सेक्‍सी दिखने नहीं
समय के साथ-साथ मैंने खुद को इस तरह का बना लिया है जहां लोगों की आलोचनाएं मुझे प्रभावित नहीं करती हैं। प्रशंसा मिलना हमेशा अच्छा लगता है लेकिन लोग अक्सर ये भूल जाते हैं कि मैं यहां हाई जंप करने और रिकॉर्ड बनाने आई हूं ना कि सेक्सी दिखने के लिए।

आगे की स्‍लाइड में देखें : हाईजंपर सनसनी इसाबेल के कुछ खास फोटो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश