1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पति ने पत्नी को eBay पर बिक्री के लिए डाला, लगी 65 हज़ार पाउंड की बोली

पति ने पत्नी को eBay पर बिक्री के लिए डाला, लगी 65 हज़ार पाउंड की बोली

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 14, 2016 02:26 pm IST,  Updated : Sep 14, 2016 02:26 pm IST

ब्रिटेन में 33 साल के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को ई-नीलामी साइट इबे पर बिक्री के लिए डाल दिया।

eBay- India TV Hindi
eBay

लंदन: ब्रिटेन में 33 साल के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को ई-नीलामी साइट इबे पर बिक्री के लिए डाल दिया। इसके बाद उसकी पत्नी के लिए 65,880 पाउंड की बोली लगी। व्यक्ति का कहना है कि उसके बीमार होने पर पत्नी ने उसके प्रति कोई हमदर्दी नहीं दिखायी थी इसलिए उसने यह कदम उठाया। वेकफील्ड, यार्कशर के रहने वाले साइमन ओकेन ने पिछले हफ्ते नीलामी साइट इबे पर अपनी 27 साल की पत्नी लिएंड्रा की तस्वीर डाली और यूज्ड वाइफ शीर्षक से विग्यापन में पत्नी को बेचने के कारण बताए और साथ ही खरीद के फायदे एवं नुकसान गिनाए।

द डेली एक्सप्रेस अखबार की खबर के अनुसार दो बच्चों के पिता ने दावा किया कि लिएंड्रा एक समर्पित पत्नी की भूमिका नहीं निभा रही थी। हालांकि उसने उसके खाना बनाने के हुनर की तारीफ की। वह दो दिन में ही बोली के 65,880 पाउंड पर पहुंचने से हैरान हो गया हालांकि उसकी पत्नी को अगले दिन जब उसके बिक्री पर होने का पता चला तो वह उसे मार डालना चाहती थी।

साइमन ने साथ ही विज्ञापन में लिखा कि अगर कोई उसकी पत्नी के बदले उसे कोई युवा मॉडल की पेशकश करे तो वह उसपर विचार कर सकता है। ब्यूटी थेरेपिस्ट के तौर पर काम करने वाली लिएंड्रा ने कहा, मैं काफी गुस्से में थी, मैं उसे मार डालना चाहती थी। मेरे कार्यस्थल पर सबने विग्यापन देखा और वे पागलों की तरह हंस रहे थे। उसने ना केवल मुझे बिक्री के लिए डाला बल्कि मेरी बहुत खराब तस्वीर डाली।

साइमन ने कहा कि संभावित विक्रेताओं ने कुछ ने खराब मैसेज भी भेजे लेकिन अधिकतर जवाब हंसाने वाले थे। ईबे के विग्यापन हटाने के बाद उसने कहा कि वह इससे निराश है क्योंकि वह खासकर देखना चाहता था कि बोली कितनी उंची लगती है। हालांकि साइमन ने साफ किया कि उसने ऐसा लोगों को हंसाने के लिए किया था। इसके पीछे उसका कोई और मसकद नहीं था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश