1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. बेल्जियम: ब्रसेल्स की इस ऐतिहासिक इमारत पर लहराया तिरंगा, जानें क्यों

बेल्जियम: ब्रसेल्स की इस ऐतिहासिक इमारत पर लहराया तिरंगा, जानें क्यों

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2017 08:44 pm IST,  Updated : Oct 29, 2017 08:44 pm IST

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स की एक ऐतिहासिक इमारत पर शनिवार को तिरंगा फहराया गया...

Brussels Tricolour- India TV Hindi
Brussels Tricolour

ब्रसेल्स: बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स की एक ऐतिहासिक इमारत पर शनिवार को तिरंगा फहराया गया। दरअसल, भारतीय समुदाय के संगठन 'आर्ट लाउंज 9' ने एटोनियम पर दिवाली समारोह का आयोजन किया था। एटोनियम बेल्जियम की राजधानी में स्थित है और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्मारकों में से एक है। ब्रसेल्स की इस प्रतिष्ठित स्मारक के ऊपर दिवाली समारोह के दौरान शनिवार की शाम को भारतीय तिरंगा फहराया गया।

बेल्जियम, लक्जमबर्ग और यूरोपीय संघ के भारत के राजदूत गैत्री ईसर कुमार ने कहा कि भारत ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी में तेजी से प्रगति की है और परमाणु युग की उन्नति के स्मारक के ऊपर भारतीय ध्वज को फहराना भारत की उपलब्धियों का प्रतीक है। बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी माथिल्दे 5 से 11 नवंबर तक भारत का दौरा करेंगे। इस वर्ष भारत और बेल्जियम के बीच राजनयिक संबंधों के 70 साल भी पूरे हो रहे हैं।

2013 में सत्तासीन होने के बाद यह पहला मौका होगा जब बेल्जियम के राजा फिलिप भारत की यात्रा पर होंगे। आपको बता दें कि बेल्जियम और भारत के बीच काफी अच्छे व्यापारिक संबंध भी हैं। दोनों ही देशों के बीच बड़े पैमाने पर व्यापार होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश