1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. OMG! बेबी के पालने के पास क्या देखा कि मां के उड़ गए होश?

OMG! बेबी के पालने के पास क्या देखा कि मां के उड़ गए होश?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 03, 2016 02:55 pm IST,  Updated : Feb 03, 2016 03:01 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में एक मां के साथ ऐसा हादसा पेश आया है कि उसकी रात की नींद और दिन का आराम हराम हो गया है। जेड यैट्स नाम की महिला ने दावा किया

ghost- India TV Hindi
ghost

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में एक मां के साथ ऐसा हादसा पेश आया है कि उसकी रात की नींद और दिन का आराम हराम हो गया है।

जेड यैट्स नाम की महिला ने दावा किया है कि उसने दो आत्माओं को उनकी बच्ची के पालने के पास डोलते हुए अपने कैमरे में क़ैद किया है। बेबी की निगरानी के लिए लगाए गए मॉनिटर में ये आत्माए पालने में गहरी नींद में सो रही बेबी के पास हवा में मंडराते नज़र आ रहे हैं।

इस डरावने हादसे से भयभीत यैट्स ने ये वीडियो क्लिप फ़ेसबुक पर पोस्ट किया और लिखा: 'मैं आज रात सो नहीं पाऊंगी।'

ghost
ghost

वीडिये में रुबी बेबी कंबल में लिपटी गहरी नींद में सोई हुई दिख रही है और तभी सफ़ेद रंग के दो साए उसके पालने के ऊपर नज़र आते हैं। इनका सिर और शरीर दिख रहा है और वे बाएं से दाएं तैर रहे हैं और उनका आकार छोटा भी हो जाता है।

इसके थोड़ी देर बाद एक बड़ा साया आता है और ये दोनों साए ग़ायब हो जाते हैं। ये बड़ा साया बेबी के ऊपर मंडराने लगता है। थोड़ी देर बेबी के पास रुकर ये साया भी तैरता हुआ दीवार में ग़ायब हो जाता है।

बाद में ये साया फिर आता है और इस बार ये काफी साफ भी दिख रहा है। फ़ेसबुक पर कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें दो चेहरे दिखे, एक बूढ़ी औरत का और एक जवान लड़की का।

जेड ने लिखा कि इसके पहले वह भूतों में विश्वास नहीं करती थी लेकिन अब यक़ीन हो गया कि भूत जैसी कोई चीज़ होती है। उन्होंने ये भी कहा कि जिस वक्त ये हो रहा था  कमरे में कोई भी नहीं था।

ghost
ghost

उन्होंने लिखा कि वीडियो में दिखने वाली बेबी रुबी से बड़ी लगती है और वह बैठ सकती है और खड़ी हो सकती है।

जेड ने बाद में कमरे में जाकर देखा कि बेबी रुबी एकदम ठीक ठाक थी। और जब वह वापस मॉनिटर के पास आई तो देखा भूत जा चुके थे।

कुछ लोग ने लिखा: 'जेड ये तो कमाल है!

'डरो मत, तुम्हें पता चल जाएगा कि वे नुकसान पहुंचाना चाहते थे कि नहीं, अगर वे तुम्हें रात में जगाकर रखते हैं तो उनसे कहना कि वे चले जाएं। ऐसा मेरे साथ भी हो चुका है।'

अगली स्लाइड में देखिए हैरतअंगेज़ वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश