1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस: ISIS हमलावरों ने चर्च के पादरी का काटा सिर

फ्रांस: ISIS हमलावरों ने चर्च के पादरी का काटा सिर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 27, 2016 08:17 am IST,  Updated : Jul 27, 2016 08:17 am IST

बीते मंगलवार उत्तरी फ्रांस के एक चर्च में दो हमलावरों ने एक पादरी की हत्या कर दी थी। हमलावरों ने चार अन्य लोगों को बंधक बनाया जिसके बाद पुलिस ने चर्च की घेराबंदी की और दोनों हमलावरों को मार दिया।

isis- India TV Hindi
isis

पेरिस: बीते मंगलवार उत्तरी फ्रांस के एक चर्च में दो हमलावरों ने एक पादरी की हत्या कर दी थी। हमलावरों ने चार अन्य लोगों को बंधक बनाया जिसके बाद पुलिस ने चर्च की घेराबंदी की और दोनों हमलावरों को मार दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो हमलावरों का संबंध ISIS से था। फ्रेंच मीडिया के अमुसार दोनों हमलावरों में से एक का नाम आदिल था। आदिल के बारे में जानकारी मिली है कि उसकी उम्र 18 साल थी। जो दो बार सीरिया में दाखिल होने की कोशिश कर चुका है।

अधिकारियों के मुताबिक आदिल प्रोबेशन पर था। हमलावरों ने चकर्च में घुसकर पादरी की हत्या की थी। जिन बंधकों को चर्रच से छुड़ाया गया उसमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलां ने कहा कि ऐसा करके हमलावरों ने अपनी कायरता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि फ्रांस की सरकार चरमपंथ को परास्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश