1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ISIS से प्ररित ऑस्ट्रेलियाई किशोर को जेल

ISIS से प्ररित ऑस्ट्रेलियाई किशोर को जेल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 05, 2016 01:11 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 01:11 pm IST

मेलबर्न: इस्लामिक स्टेट से प्रेरित हमले की साजिश के तहत पुलिस अधिकारी को कुचलने और उसका सिर कलम करनेे की योजना बनाने वाले एक किशोर को 10 अदालत ने साल कैद की सजा सुनाई है।

isis- India TV Hindi
isis

मेलबर्न: इस्लामिक स्टेट से प्रेरित हमले की साजिश के तहत पुलिस अधिकारी को कुचलने और उसका सिर कलम करनेे की योजना बनाने वाले एक किशोर को 10 अदालत ने साल कैद की सजा सुनाई है। उसकी योजना इस हमले को ऑस्ट्रेलियन वेटरन्स डे समारोह के दौरान अंजाम देने की थी। विक्टोरिया राज्य के सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी हमले की साजिश रचने के एक आरोप में सेवडेट बेसिम (19) को जून में दोषी करार दिया था। इसके बाद उसे आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती थी।

लेकिन आज अदालत ने उसे आजीवन कारावास के बजाय 10 साल कैद की सजा सुनाई। इस सजा में साढ़े सात साल के बाद पैरोल की संभावना है। अभियोजकों ने कहा कि बेसिम की योजना पिछले साल मेलबर्न में या पड़ोसी शहर दांडेनोंग में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की थी।

पुलिस ने कहा कि बेसिम चरमपंथी विचारधारा से प्रेरित था और उसने इस्लामिक स्टेट के प्रति समर्थन जाहिर किया था। पिछले साल ब्रिटेन की एक अदालत ने उत्तरपश्चिमी इंग्लैंड के ब्लैकबर्न के एक 15 वर्षीय लड़के को आतंकी साजिश में शामिल होने के चलते सजा सुनाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश