1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ISIS ने लंदन, रोम और बर्लिन में पेरिस जैसे हमले की धमकी दी

ISIS ने लंदन, रोम और बर्लिन में पेरिस जैसे हमले की धमकी दी

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 06, 2016 12:02 pm IST,  Updated : Apr 06, 2016 12:02 pm IST

आतंकी समूह ISIS ने पेरिस हमले की तर्ज पर लंदन, बर्लिन और रोम को निशाना बनाने की धमकी दी है। इस संगठन ने एक वीडियो जारी किया है।

isis- India TV Hindi
isis

लंदन: आतंकी समूह ISIS ने पेरिस हमले की तर्ज पर लंदन, बर्लिन और रोम को निशाना बनाने की धमकी दी है। इस संगठन ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पेरिस और ब्रसेल्स हमले तथा अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 के हमले की फुटेज है।

ISIS का यह वीडियो अलवाद मीडिया की ओर से जारी किया गया है। इसमें चेतावनी दी गर्द है, 'अगर कल पेरिस में हुआ... तो कल लंदन, बर्लिन या रोम में होगा। यह संदेश तुम लोगों के लिए है। यह समझ लो की तुम्हारे पास बहुत कम विकल्प हैं। या तो इस्लाम कुबलू कर लो या फिर युद्ध का सामना करो।'

वीडियो में अरब लहजे वाली अंग्रेजी में आवाज सुनाई दे रही है। इसमें कहा गया कि ISIS के आतंकवादियों ने पेरिस में बमबारी और गोलीबारी की है। उन्होंने कहा, 'सैनिक पेरिस की सड़कों पर गए और काफिरों का कत्ल किया। यह उस तरफ के देशों के लिए ऐहतियाती संदेश था।'

ISIS ने यह धमकी उस वक्त दी है जब एक हफ्ते पहले ही ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने आगाह किया था कि 'जो भी सामाग्री ISIS के हाथ लगेगी वह उसी से पश्चिम पर हमला करेगा।'

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में पेरिस में हुए हमलों में कम से कम 130 लोग मारे गए थे, वहीं पिछले दिनों ब्रसेल्स में किए गए हमलों में करीब 32 लोगों की मौत हो गई थी। इन दोनों ही हमलों की जिम्मेदारी आईएसआईए ने ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश