1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. VIDEO: मासूम बच्चों को हैवान बनने की की ट्रेनिंग दे रहा ISIS

VIDEO: मासूम बच्चों को हैवान बनने की की ट्रेनिंग दे रहा ISIS

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 30, 2016 06:21 pm IST,  Updated : Jul 30, 2016 06:21 pm IST

दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) सीरिया और इराक में रह रहे लड़ाकों के बच्चों को नई पीढ़ी के आतंकी बनाने की ट्रेनिंग दे रहा है।

ISIS- India TV Hindi
ISIS

पेरिस: दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) सीरिया और इराक में रह रहे लड़ाकों के बच्चों को नई पीढ़ी के आतंकी बनाने की ट्रेनिंग दे रहा है। यूरोप की कानूनी एजेंसी ने इस बारे में लोगों को आगाह किया है। यह खबर इंडिपेंडेंट डॉट को डॉट यूके में छपी है। आपको बता दें यह आतंकी संगठन इसके लिए बाकायदा विज्ञापन भी बनवा रहा है जिसमें वह बच्चों के इस्तेमाल की जानकारी भी दे रहा है। ISIS इसका खुलेआम प्रचार कर रहा है। आपको हैरानी होगी एक वीडियो में चार साल के एक ब्रिटिश बच्चे को दिखाया गया है। इसे एक प्रोपोगेंडा वीडियो माना जा रहा है।

आईएसआईएस का यह कदम एक चिंता का विषय है। यह संगठन काफी ज्यादा संख्या में छोटे-छोटे बच्चों का ब्रेनवॉश कर उन्हें जिहादी बनने की ट्रेनिंग दे रहा है। एक जानकारी के मुताबिक काफी सारे ब्रिटिश बच्चे आईएस शासित इलाकों में रह रहे हैं और काफी ज्यादा संख्या में गर्भवती मांएं भी यहां रह रही हैं। यूरोपियन यूनियन की कानूनी एजेंसी यूरोपोल की आतंकवाद पर सालाना रिपोर्ट की माने तो इससे सदस्य देशों में पल रहे बच्चों के इस संगठन से जुड़ने की खबरें चिंता की बात है। इस रिपोर्ट के मुताबिक यूके से ताल्लुक रखने वाले 50 से ज्यादा बच्चे और करीब 31,000 गर्भवती महिलाएं आईएस के प्रभुत्व वाले इलाके में रह रही हैं।

   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश