1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इटली: ऐक्सिडेंट के बाद बस में आग लगने 16 लोगों की मौत

इटली: ऐक्सिडेंट के बाद बस में आग लगने 16 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 21, 2017 02:49 pm IST,  Updated : Jan 21, 2017 02:49 pm IST

उत्तरी इटली में किशोरों को लेकर जा रही हंगरी की एक बस के एक खंभे से टकराने और फिर इसमें आग लग जाने से 16 लोगों की मौत हो गई।

Italy Bus Accident | AP Photo- India TV Hindi
Italy Bus Accident | AP Photo

रोम: उत्तरी इटली में किशोरों को लेकर जा रही हंगरी की एक बस के एक खंभे से टकराने और फिर इसमें आग लग जाने से 16 लोगों की मौत हो गई। बचावकर्मियों के अनुसार, शुक्रवार की रात वेरोना में हुई इस घटना में बस एक खंभे से टकरा गई और उसमें आग लग गई।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बचावकर्मियों ने बताया कि करीब 36 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में फ्रांसीसी बस चालक और उसका परिवार भी शामिल हो सकता है। दमकल कर्मियों ने बताया कि बस में 50 यात्री सवार थे। इनमें से ज्यादातर हंगरी के थे और इनकी आयु 16 से 18 वर्ष के बीच थी।

खबर के मुताबिक, बस फ्रांस की यात्रा से वापस लौट रही थी। पुलिस बस के मलबे का परीक्षण करने के लिए अभियोजकों की मंजूरी का इंतजार कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश