1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लंदन में महिला की चाकू घोंपकर हत्या, 5 घायल

लंदन में महिला की चाकू घोंपकर हत्या, 5 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 04, 2016 11:34 am IST,  Updated : Aug 04, 2016 11:41 am IST

मध्य लंदन में बुधवार को एक संभावित आतंकवादी हमले में एक महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

Knife Attack
- India TV Hindi
Knife Attack

लंदन: मध्य लंदन में बुधवार को एक संभावित आतंकवादी हमले में एक महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। लंदन मेट्रोपोलिटन पुलिस की ओर से आज सुबह जारी बयान में कहा गया कि यह हमला कल रसेल स्कवायर में हुआ। यह ब्रिटिश म्यूजियम के नजदीक है।

बयान में कहा गया कि मौके पर मौजूद छह लोगों का उपचार किया गया और इनमें से एक महिला की बाद में मौत हो गई। बाकी लोगों की मौजूदा स्थिति की जानकारी अभी नहीं है। बयान में कहा गया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और एक पुलिस अधिकारी ने टेसर स्टन गन का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने कहा कि इस हमले के पीछे की एक वजह आतंकवाद हो सकता है। इससे इतर कोई जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार रात 10.30 बजे पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। एक शख्स के पास से चाकू बरामद हुआ। स्क्वायर से छह घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जबकि एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। 'बीबीसी' ने मेट्रोपॉलिटन पुलिस के हवाले से बताया कि मामले की जांच चल रही है और यह घटना आतंकवादी घटना हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश