1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. परेशान होकर 2.2 करोड़ का घर बेचा 170 रुपए में, जानिए क्यों

परेशान होकर 2.2 करोड़ का घर बेचा 170 रुपए में, जानिए क्यों

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 31, 2017 01:10 pm IST,  Updated : Jan 31, 2017 01:10 pm IST

लंदन: हाल ही में इंग्लैंड में रहने वाली एक भारतीय महिला ने अपने पड़ोसी और कोर्ट से परेशान होकर अपना 2.5 लाख पाउंड का घर महज 2 पाउंड यानी 170 रुपए में बेच दिया। साथ

know why lady sold her 2.2 crore house for 170 rupees- India TV Hindi
know why lady sold her 2.2 crore house for 170 rupees

लंदन: हाल ही में इंग्लैंड में रहने वाली एक भारतीय महिला ने अपने पड़ोसी और कोर्ट से परेशान होकर अपना 2.5 लाख पाउंड का घर महज 2 पाउंड यानी 170 रुपए में बेच दिया। साथ ही महिला ने इस फर्म में एक घर को किराए पर करीब 10 साल के लिए भी ले लिया है। यह मामला इंग्लैंड के डर्बीशायर का है। रेखा पटेल नाम की यह महिला इंग्लैंड के ग्लोसोप्डेल कम्यूनिटी में मैथ्स की टीचर हैं। 42 साल की रेखा ने बताया कि उन्होंने यह घर साल 2010 में करीब 1.38 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस घर का निर्माण 1719 में किया गया था। यानी यह घर करीब 300 साल पुराना है।

इस 300 साल पुराने घर को अपने ड्रीम होम में बदलने के लिए रेखा पटेल को करीब 25 लाख रुपए खर्च करने पड़े। जिस वक्त रेखा अपने घर को रेनोवेट कर रही थी उसी दौरान रेखा की पड़ोसी फ्रैंसेस ब्रेरले के घर की चत की करीब 12 टाइल्स टूट गई। जिस वजह से उसने रेखा पर केस कर दिया। कोर्ट के आदेश के बाद रेखा ने अपनी पड़ोसी को करीब 7 लाख रुपए हर्जाना दिया। एक बार फिर रेखा के पड़ोसी ने मउनपर इंश्योरर के माध्यम से केस कर दिया, जिसकी भरपाई लिए उनसे 64 लाख रुपए की मांग की गई। लेकिन रेखा ने इस रकम को इंस्टॉलमेंट्स में देने का फैसला किया। पर कोर्ट ने उनकी यह बात नहीं मानी।

पैसे ना देने पर कोर्ट ने ओनर होने के कारण रेखा को घर से निकलने का आदेश दिया। जिसके बाद रेखा ने घर को बेचने का फैसला किया। इस वक्त घर की कीमत करीब 2.20 करोड़ रुपए है, लेकिन खरीददार ना मिलने के कारण रेखा को यह घर केवल 170 रुपए में ही बेचना पड़ा। रेखा नहीं चाहती था कि उसके घर में कोई और रहे या कोर्ट इसपर ताला लगाए। इसकेलिए रेखा ने खुद ही इस घर को किराए पर ले लिया। रेखा का कहना कि लोग मुझे पागल कह रहे हैं। लेकिन रेखा का कहना है कि यह बात पैसों की नहीं बल्कि सही और गलत की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश