1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. भारतीय मूल के नागरिक के हत्यारे को 18 साल मिली सजा

भारतीय मूल के नागरिक के हत्यारे को 18 साल मिली सजा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 01, 2016 08:19 am IST,  Updated : Nov 01, 2016 08:19 am IST

लंदन: 18 साल पहले भारतीय मूल के एक शख्स की हत्या के सिलसिले में सोमवार को एक स्कॉटिश नागरिक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। सुरजीत सिंह छोकर की हत्या के मामले को स्कॉटलैंड के

सुरजीत सिंह छोकर - India TV Hindi
सुरजीत सिंह छोकर

लंदन: 18 साल पहले भारतीय मूल के एक शख्स की हत्या के सिलसिले में सोमवार को एक स्कॉटिश नागरिक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। सुरजीत सिंह छोकर की हत्या के मामले को स्कॉटलैंड के बड़े मामलों में गिना जाता है।

छोकर की हत्या 48 साल के रॉनी कूल्टर ने चार नवंबर, 1998 को नार्थ लानार्कशायर के विशॉ में चाकू मारकर की थी। उस समय छोकर 32 साल का था। इस मामले में दोषी ठहराये गये कूल्टर को उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है।

बीबीसी की खबर के अनुसार कूल्टर को बताया गया कि वह कम से कम 19 साल आठ महीने जेल में काटेगा जिसके बाद वह पैरोल की अर्जी के लिए पात्र होगा। ग्लासगो हाई कोर्ट के जज लॉर्ड मैथ्यू ने कहा कि छोकर पर घात लगाकर हमला किया गया था जिस वजह से उसे अपनी जान गवानी पड़ी थी। ज्यूरी ने स्वीकार किया कि कुल्टर ने छोकर के 100.70 पौंड चोरी किए थे और वह ही इस नृशंस हत्या के लिए जिम्मेदार हैं। जज ने कहा कि छोकर पर चाकू से 3 बार हमला किया गया था। जिस कारण अधिक खून निकलने की वजह से उसकी मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश