1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. महारानी की तरफ से नए साल पर सम्मानित किये जाने वालों की लिस्ट में 33 भारतीय मूल के लोग

महारानी की तरफ से नए साल पर सम्मानित किये जाने वालों की लिस्ट में 33 भारतीय मूल के लोग

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2017 06:27 am IST,  Updated : Dec 31, 2017 06:27 am IST

महारानी एलिजाबेथ द्वारा नववर्ष पर सम्मानित किये जाने वालों की सूची में 33 भारतीय मूल के लोग शामिल हैं। इन लोगों को ब्रिटेन को दी गई उनकी सेवाओं को मान्यता देते हुए सम्मानित करने का फैसला किया गया है।

queen elizabeth - India TV Hindi
queen elizabeth

लंदन: महारानी एलिजाबेथ द्वारा नववर्ष पर सम्मानित किये जाने वालों की सूची में 33 भारतीय मूल के लोग शामिल हैं। इन लोगों को ब्रिटेन को दी गई उनकी सेवाओं को मान्यता देते हुए सम्मानित करने का फैसला किया गया है।

 

यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क में प्रोफेसर और इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप की अध्यक्ष प्रोफेसर प्रतिभा लक्ष्मण गई को रसायन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिये ‘डेमहुड’ से सम्मानित करने का फैसला किया गया है।

उन्हें एक ऐसा माइक्रोस्कोप तैयार करने का श्रेय है जिसमें परमाण्विक स्तर पर रासायनिक प्रतिक्रियाओं को देखने की क्षमता है।

सूची में शामिल अन्य भारतीय मूल के लोगों में नौ लोगों को ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर (OBE), 16 लोगों को मेंबर्स ऑफ द ब्रिटिश एंपायर (MBE) और सात को ब्रिटिश एंपायर मेडल से सम्मानित करने का फैसला किया गया है।

ओबीई से सम्मानित किये जाने वाले लोगों की सूची में जरनैल सिंह अठवाल, चरनजीत सिंह बौंट्रा, रंजीत लाल धीर और रिलेश कुमार जडेजा शामिल हैं।

एमबीई से सम्मानित किये जाने वाले लोगों की सूची में ओमकार दीप सिंह भाटिया, बॉबी गुरभेज सिंह देव, गिल्लियां ढिल्लों, अतुल कुमार भोगीलाल पटेल, मुबीन यूनुस पटेल, गुरमीत सिंह रंधावा, श्यामलाल कांति सेन गुप्ता, प्रोफेसर विकास सागर शाह शामिल हैं।

डेमहुड और अन्य सम्मान बकिंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ और शाही परिवार के अन्य सदस्य साल 2018 में विभिन्न अवधि में देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश