1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लंदन: आग लगने से कैमडेन लॉक मार्केट के कई हिस्से बर्बाद

लंदन: आग लगने से कैमडेन लॉक मार्केट के कई हिस्से बर्बाद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 10, 2017 01:24 pm IST,  Updated : Jul 10, 2017 01:24 pm IST

उत्तरी लंदन के ऐतिहासिक कैमडेन लॉक मार्केट में आग लगने से इसके कई हिस्से बर्बाद हो गए हैं। यह मार्केट पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र था।

London Fire damage caused many parts of Camden lock market- India TV Hindi
London Fire damage caused many parts of Camden lock market Image Source : PTI

लंदन: उत्तरी लंदन के ऐतिहासिक कैमडेन लॉक मार्केट में आग लगने से इसके कई हिस्से बर्बाद हो गए हैं। यह मार्केट पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र था। इस घटना के एक महीने पहले ही शहर की एक इमारत में भयानक आग लगने से 80 लोगों की मौत हो गई थी। लंदन फायर ब्रिगेड (LFB) ने बताया कि 70 अग्निशमन कर्मियों और 10 दमकल वाहनों को मौके पर भेज दिया गया था। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। (लॉस एंजेलिस: लू की वजह से 140,000 घरों की गुल रही बिजली)

स्कॉटलैंड यार्ड ने एक बयान में बताया, इस घटना में किसी के झुलसने की खबर नहीं है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। आग के कारणों का अभी भी पता नहीं चला है। आपातकालिन सेवाओं के कर्मचारी अभी भी मौके पर मौजूद हैं और जांच जारी है।

हाल के वर्षों में इस मार्केट में दो बार आग लगने की घटना हो चुकी है। लंदन अभी भी पिछले महीने ग्रेनफेल टावर आवासीय ब्लॉक में लगी भयानक आग के जख्म से उबरने की कोशिश में है। इस आग की घटना में 80 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग विस्थापित हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश