1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पत्नी से बचने के लिए जेल जाने को तैयार हुआ युवक! पुलिस से लगाई गुहार

पत्नी से बचने के लिए जेल जाने को तैयार हुआ युवक! पुलिस से लगाई गुहार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2021 09:52 am IST,  Updated : Oct 25, 2021 09:52 am IST

टिवोली काराबिनिएरी के कप्तान फ्रांसेस्को गियाकोमो फेरांटे ने बताया कि वह व्यक्ति कई महीनों से नशीली दवाओं के अपराधों के लिए घर में नज़रबंद था और समाज सेवा करने के लिए उसके कुछ साल बाकी थे।

man aks police to lodge him in jail to escape wife पत्नी से बचने के लिए जेल जाने को तैयार हुआ युवक! - India TV Hindi
पत्नी से बचने के लिए जेल जाने को तैयार हुआ युवक! पुलिस से लगाई गुहार Image Source : AP (REPRESENTATIONAL IMAGE)

नई दिल्ली. पत्नियों को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के मीमस चलते रहते हैं लेकिन हकीकत ये है कि महिलाएं ही घर को स्वर्ग बनाती है। हालांकि इटली से एक हैरानी वाला मामला सामने आया है। यहां घर में नजरबंद एक व्यक्ति ने पुलिस से दरखास्त लगाई है कि उसे सराखों के पीछे भेज दिया जाए क्योंकि घर पर पत्नी के रहना उसके लिए असहनीय होता जा रहा है। 

इटली की पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि गिडोनिया मोंटेसेलियो में रहने वाले एक 30 साल के अल्बानियाई नागरिक ने कहा कि वो अपनी पत्नी के साथ जबरन नहीं रह सकता। बयान में कहा गया है कि स्थिति से परेशान होकर युवक अचानक ही पुलिस के सामने पहुंच गया और सलाखों के पीछे भेजे जाने की अपील करने लगा।

टिवोली काराबिनिएरी के कप्तान फ्रांसेस्को गियाकोमो फेरांटे ने बताया कि वह व्यक्ति कई महीनों से नशीली दवाओं के अपराधों के लिए घर में नज़रबंद था और समाज सेवा करने के लिए उसके कुछ साल बाकी थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह घर पर पत्नी और परिवार के साथ रहता था लेकिन उनके बीच सब ठीक नहीं चल रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नजरबंद व्यक्ति ने उनसे कहा कि ''सुनो, मेरा घरेलू जीवन नरक बन गया है, मैं अब और नहीं कर सकता, मैं जेल जाना चाहता हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश