1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. बिना हाथ-पांव के व्यक्ति ने सिर से किया 6 साल की बच्ची का यौन शोषण

बिना हाथ-पांव के व्यक्ति ने सिर से किया 6 साल की बच्ची का यौन शोषण

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 14, 2016 01:33 pm IST,  Updated : Jan 14, 2016 01:33 pm IST

पूर्वी जर्मनी में यौन शोषण का अजीब-ओ-ग़रीब मामला सामने आया है। अदालत ने पूरी तरह से विकलांग एक व्यक्ति को जन्मदिन की पार्टी में एक छह साल की बच्ची का यैम शोषण करने के आरेप

tommy- India TV Hindi
tommy

पूर्वी जर्मनी में यौन शोषण का अजीब-ओ-ग़रीब मामला सामने आया है। अदालत ने पूरी तरह से विकलांग एक व्यक्ति को जन्मदिन की पार्टी में एक छह साल की बच्ची का यैम शोषण करने के आरेप में सज़ा सुनाई है।

डेली मेल के अनुसार टॉमी नाम के 35 वर्षीय व्यक्ति के न हाथ हैं न पांव। उसे बच्ची का मां ने अपनी चह साल की बच्ची के जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था। ये मां विकलांगों के लिये बने एक सेंटर में काम करती है।

पॉला नाम की बच्ची ने जब अपनी मां को उस व्यक्ति की हरकतों के बारे में बताया तो पुलिस में शिकायत की गी और उस व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया।

पॉला ने बताया कि टॉमी उसके कमरे में उसे और अन्य बच्चों को कहानियां पढ़कर सुना रहा था। फिर उसने डॉक्टर-डॉक्टर खेलना शुरु किया।

'हम खेल रहे थे और वो डॉक्टर बना हुआ था। उसने कहा कि वह मेरा चैक अप करेगा और उसने अपना सिर मेरे पेट पर रख दिया। बाद में उसने बाक़ी बच्चों से कमरे के बाहर जाने को कहा। मुझे ट्रॉउज़र उतारकर बिस्तर पर लेटने को कहा।'

टॉमी ने अपने सिर से फिर बच्ची का यौन शोषण किया।

उधर टॉमी ने सभी आरोपों को ग़लत बताया और कहा कि पॉला की ये मनघड़ंत कहानी है। मैने ऐसा कोई खेल नहीं खेला था। मैं सारा वक़्त बच्चों को कहानियां सुनाता रहा।

अदालत ने टॉमी को दोषी क़रार देते हुए 11 माह की सज़ा सुनाी है जिस पर अभी अमल नहीं हुआ है। टॉमी को बच्ची के परिवार से दूर रहने को भी कहा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश