1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्पेन: तटीय हिस्से में 100 से ज्यादा प्रवासियों को बचाया गया

स्पेन: तटीय हिस्से में 100 से ज्यादा प्रवासियों को बचाया गया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 09, 2016 10:39 am IST,  Updated : Oct 09, 2016 10:39 am IST

मैड्रिड: भूमध्यसागर से सटे, स्पेन के समुद्री तट से एक जर्जर नाव से यूरोप जाने की कोशिश कर रहे 100 से अधिक प्रवासियों को बचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्पेन में नौवहन बचाव

more than 100 migrants rescued from spain coastal portion- India TV Hindi
more than 100 migrants rescued from spain coastal portion

मैड्रिड: भूमध्यसागर से सटे, स्पेन के समुद्री तट से एक जर्जर नाव से यूरोप जाने की कोशिश कर रहे 100 से अधिक प्रवासियों को बचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्पेन में नौवहन बचाव विभाग की एक प्रवक्ता ने बताया, आज कम-से-कम 104 लोगों को बचाया गया। उन्होंने कहा कि बचाए गए प्रवासियों में बच्चे भी शामिल हैं।

प्रवासियों की नाव को स्पेन के अलबोरान द्वीप के उत्तर-पूर्व में मछली पकड़ने वाले एक पोत ने देखा था। प्रवक्ता ने बताया कि बचावकर्मी 56 लोगों को उप सहारा अफ्रीका से मलागा ले गये, जबकि 17 महिलाओं सहित 32 अन्य अफ्रीकियों को लगभग 100 किलोमीटर दूर पूर्व में मॉट्रिल बंदरगाह पर ले जाया गया।

उत्तरी अफ्रीका के रहनेवाले 16 अन्य शरणार्थियों को मलागा से 400 किलोमीटर दूर कार्टाजेना ले जाया गया। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2014 के बाद से भूमध्यसागर में 10,000 से ज्यादा प्रवासी अपनी जान गवां चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश