1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनना चाहती है ये औरत

अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनना चाहती है ये औरत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 09, 2016 11:05 am IST,  Updated : Apr 09, 2016 11:08 am IST

वाकई इस दुनिया में कुछ भी हो सकता है। ये अजीबोगरीब रिश्तों की एक ऐसी कहानी जिसे शायद किसी के लिए भी पचा पाना मुश्किल है। कहानी एक ऐसे मां-बेटे की जिन्हें एक-दूसरे से मोहब्बत हो गई।

mother son- India TV Hindi
mother son

नई दिल्ली: वाकई इस दुनिया में कुछ भी हो सकता है। ये अजीबोगरीब रिश्तों की एक ऐसी कहानी जिसे शायद किसी के लिए भी पचा पाना मुश्किल है। कहानी एक ऐसे मां-बेटे की जिन्हें एक-दूसरे से मोहब्बत हो गई। दोनों अब जिंदगी भर साथ रहना चाहते हैं और ये मां अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनना चाहती है। 51 साल की किम वेस्ट जब 19 साल की थीं, तभी उन्हें बच्चा हो गया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम बेन फॉर्ड रखा और उसके जन्म के बाद ही उसे किसी और को गोद दे दिया। किम अपने बेटे बेन से तीस साल तक नहीं मिली। बेन अभी 32 साल का है और मिशिगन में रहता है। बेन बड़ा होने के बाद अपने बायोलॉजिकल पेरेंट्स से मिलना चाहता था।

उसने साल 2013 में अपनी मां से संपर्क किया। दोनों 2014 के जनवरी महीने में मिले। बेन तब तक शादीशुदा हो गया था। बेन की पत्नी का नाम विक्टोरिया था। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब बेन अपनी मां किम से मिलते ही उनकी तरफ शारीरिक रुप से आकर्षित हो गया। किम को भी अपने बेटे से मिलते ही आकर्षण महसूस हुआ। दोनों के बीच संबंध बना और दोनों ने माना कि उसके बाद उनका प्यार और गहरा हो गया। वो भले ही प्राकृतिक तौर पर एक-दूसरे के मां और बेटे लगते हैं लेकिन उन्हें ये रिश्ता महसूस नहीं होता। बेन अपनी मां में मोहब्बत पाने के बाद अपनी पत्नी विक्टोरिया से अलग हो गया। तब से दोनों साथ ही रह रहे हैं और अब शादी कर जिंदगीभर के लिए सेटल होना चाहते हैं।

किम बेन के बच्चे की मां जल्द से  जल्द बनना चाहती हैं। दोनों जानते हैं कि उनके इस रिश्ते को कहीं इज्जत नहीं मिलेगी। लेकिन उन्होंने किसी से भी मंजूरी लेने या किसी की सुनने से मना कर दिया है। मिशिगन में खून से रिश्तों में संबंध बनने को मंजूरी नहीं है। इस बात को जानते हुए दोनों ने तय किया है कि वो मिशिगन छोड़ देंगे लेकिन रिश्ते को नहीं तोड़ेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश