1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इटली में नकाब हटाने से इनकार करनेवाली महिला पर जुर्माना

इटली में नकाब हटाने से इनकार करनेवाली महिला पर जुर्माना

 Written By: IANS
 Published : Nov 13, 2016 12:01 pm IST,  Updated : Nov 13, 2016 12:01 pm IST

इटली में सैन विटो अल तगलियामेंटो में अल्बानियाई मूल की एक मुस्लिम महिला के नकाब हटाने से इनकार करने पर उसके खिलाफ 30,000 यूरो का जुर्माना कर दिया गया।

muslim woman fined for denying to remove niqab in italy- India TV Hindi
muslim woman fined for denying to remove niqab in italy

रोम: इटली में सैन विटो अल तगलियामेंटो में अल्बानियाई मूल की एक मुस्लिम महिला के नकाब हटाने से इनकार करने पर उसके खिलाफ 30,000 यूरो का जुर्माना कर दिया गया। पोर्डेनोन प्रांत में शुक्रवार को एक न्यायाधीश ने महिला की चार महीने जेल की सजा बदल कर उसे 30,000 यूरो जुर्माना चुकाने का आदेश दिया। साथ ही उसे अदालती खर्च के लिए अतिरिक्त 600 यूरो देने को कहा गया।

महिला पिछले महीने सैन विटो अल तगलियामेंटो टाउन हॉल में एक बैठक में शामिल होने गई थी। उसने वहां मेयर के बार-बार अपना नकाब हटाने के आग्रह को नजरअंदाज कर दिया। नकाब में केवल उसकी आंखें ही दिखाई दे रही थीं।

वह सैन विटो अल तागलियामेंटो में वर्ष 2000 से रह रही थी और हाल ही में उसे इतालवी नागरिकता हासिल हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश