1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस और यूरोप में कहीं भी नए हमलों की साजिश

फ्रांस और यूरोप में कहीं भी नए हमलों की साजिश

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 16, 2015 04:35 pm IST,  Updated : Nov 16, 2015 04:35 pm IST

पेरिस: फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने आज बताया कि अधिकारियों का मानना है कि पेरिस में हुए कत्लेआम के बाद फ्रांस और यूरोपीय देशों में नए हमलों को अंजाम दिए जाने की साजिश रची

फ्रांस और यूरोप में...- India TV Hindi
फ्रांस और यूरोप में कहीं भी नए हमलों की साजिश

पेरिस: फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने आज बताया कि अधिकारियों का मानना है कि पेरिस में हुए कत्लेआम के बाद फ्रांस और यूरोपीय देशों में नए हमलों को अंजाम दिए जाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा, हमें पता है कि सिर्फ फ्रांस ही नहीं बल्कि यूरोप के अन्य देशों के खिलाफ हमलों की साजिश रची जा चुकी है और यह अभी भी चल रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से फ्रांस आतंकवादी हमलों के खतरे में जी रहा है।

वाल्स ने कहा कि इस तथ्य को जानकर वह बेहद स्तब्ध हैं कि शुक्रवार को एक कंसर्ट हॉल, बार, रेस्तराओं और स्ताद द फ्रांस स्टेडियम के बाहर किए हमले में युवाओं का निशाना बनाया गया, जिसमें 129 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया, एक बार फिर आतंकवादियों ने फ्रांस, फ्रांसीसी लोगों, युवाओं पर हमला किया है और कई युवा मारे गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश