1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लंदन में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

लंदन में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 02, 2018 04:46 pm IST,  Updated : May 02, 2018 04:46 pm IST

पश्चिमोत्तर लंदन में गोलीबारी की घटना में एक शख्स की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। 'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक क्वींसबरी ट्यूब स्टेशन के बाहर मंगलवार रात लगभग नौ बजे गंभीर हालत में पाया गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

One man killed and another injured in latest London...- India TV Hindi
One man killed and another injured in latest London shootings  

लंदन: पश्चिमोत्तर लंदन में गोलीबारी की घटना में एक शख्स की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। 'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक क्वींसबरी ट्यूब स्टेशन के बाहर मंगलवार रात लगभग नौ बजे गंभीर हालत में पाया गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष थी। (सैन्य अभ्यास में F-22 स्टील्थ लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करेगा दक्षिण कोरिया )

वहीं, गोली लगने से घायल हुए एक अन्य शख्स की उम्र 20 साल के आसपास है। वह अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर जस्टिन हॉविक ने कहा, "खुफिया विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर जांच में व्यस्त हैं और इस घातक हमले की परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी हासिल करने की कोशिश रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मैं लोगों से जल्द से जल्द पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी देने की अपील करता हूं।"अधिकारी इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश