1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. अधिकांश ब्रिटिश नागरिक चाहते हैं बुर्के पर बैन: सर्वे

अधिकांश ब्रिटिश नागरिक चाहते हैं बुर्के पर बैन: सर्वे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 01, 2016 08:59 pm IST,  Updated : Sep 01, 2016 08:59 pm IST

एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि ब्रिटेन के अधिकांश नागरिक इस्लामिक नकाब या बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में हैं। यह सर्वेक्षण YouGov नाम की कंपनी ने किया था।

अधिकांश ब्रिटिश...- India TV Hindi
अधिकांश ब्रिटिश नागरिक चाहते हैं बुर्के पर बैन: सर्वे

लंदन: एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि ब्रिटेन के अधिकांश नागरिक इस्लामिक नकाब या बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में हैं। यह सर्वेक्षण YouGov नाम की कंपनी ने किया था। इस सर्वे में ब्रिटेन के 1,688 वयस्क नागरिकों ने हिस्सा लिया था। फ्रांस के कई बीचों पर बुर्किनी स्विमसूट पर बैन लगाए जाने के बाद यह सर्वे किया गया था। 

इन्हें भी पढ़ें:

इस सर्वेक्षण में 57 प्रतिशत ब्रिटिश नागरिकों ने अपने देश में एक ऐसा कानून होने की जरूरत बताई जो बुर्का पर प्रतिबंध लगाता हो। इस तरह के बैन के विरोध में केवल 25 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया। इस सर्वेक्षण के नतीजों में यह बात भी निकलकर सामने आई कि करीब 46 प्रतिशत ब्रिटिश लोगों ने बुर्किनी पर भी इसी तरह के प्रतिबंध का समर्थन किया जबकि 30 प्रतिशत लोगों ने इसके विरोध में मतदान किया। 

आंकड़ों पर गौर करें तो 56 प्रतिशत पुरूषों और 58 प्रतिशत महिलाओं ने बुर्के पर प्रतिबंध का समर्थन किया। बताते चलें कि फ्रांस में बुर्किनी पर लगाए गए प्रतिबंद को वहां की सबसे बड़ी अदालत ने खारिज कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद कई शहरों के मेयरों ने इसे जारी रखा है। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने भी अगले साल होने वाले चुनावों में खुद की जीत होने पर बुर्किनी पर बैन लगाने की बात कही है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि वह इसके लिए संविधान में भी बदलाव करेंगे।

हाल के वर्षों में कई यूरोपीय देशों ने इस्लाम से जुड़ी चीजों को बैन करने के लिए कानूनों में बदलाव किया है। 2009 में स्विट्जरलैंड की जनता ने मीनार वाली मस्जिदों को बैन करने के पक्ष में वोट किया था जबकि फ्रांस ने 2010 में पूरा चेहरा ढंकने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश