1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. IS के खिलाफ जंग को पाकिस्तान का समर्थन

IS के खिलाफ जंग को पाकिस्तान का समर्थन

 Written By: IANS
 Published : Nov 29, 2015 08:23 pm IST,  Updated : Nov 29, 2015 08:23 pm IST

बिरगु(माल्टा): पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों (चोगम) की अनौपचारिक बैठक में कहा कि पाकिस्तान इस्लामिक स्टेट (IS) को आतंकवादी संगठन मानता है और इसके द्वारा पैदा खतरों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय

IS के खिलाफ जंग को...- India TV Hindi
IS के खिलाफ जंग को पाकिस्तान का समर्थन

बिरगु(माल्टा): पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों (चोगम) की अनौपचारिक बैठक में कहा कि पाकिस्तान इस्लामिक स्टेट (IS) को आतंकवादी संगठन मानता है और इसके द्वारा पैदा खतरों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की कोशिशों का समर्थन करता है।

डेली टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नवाज ने माल्टा में चोगम के दौरान शासनाध्यक्षों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पाकिस्तान व्यक्तियों, समूहों या राज्य द्वारा की जाने वाली किसी भी आतंकवादी कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करता है।

नवाज ने अन्य नेताओं को बताया कि पाकिस्तान भी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का सहयोग कर रहा है और आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लगाए प्रतिबंधों को पूरी तरह से लागू कर रहा है।

अनौपचारिक बैठक में माल्टा के नेता जोसेफ मस्कट, ब्रिटेन के डेविड कैमरन, कनाडा के जस्टिन ट्रूडो, आस्ट्रेलिया के मैल्कम टर्नबुल, फ्रांस के फ्रांस्वां होलांद, श्रीलंका के मैत्रीपाला सिरिसेना और 53 अन्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश