1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पेरिस हमला: मास्टरमाइंड अब्देलहामिद की मौजूदा स्थिति का पता नहीं

पेरिस हमला: मास्टरमाइंड अब्देलहामिद की मौजूदा स्थिति का पता नहीं

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 19, 2015 09:06 am IST,  Updated : Nov 19, 2015 09:08 am IST

पेरिस: पेरिस के एक उपनगर में पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर की गई छापेमारी के बाद पेरिस हमलों के मास्टरमाइंड अब्देलहामिद अबाउद की मौजूदा स्थिति की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। इस छापेमारी में

मास्टरमाइंड...- India TV Hindi
मास्टरमाइंड अब्देलहामिद की मौजूदा स्थिति का पता नहीं

पेरिस: पेरिस के एक उपनगर में पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर की गई छापेमारी के बाद पेरिस हमलों के मास्टरमाइंड अब्देलहामिद अबाउद की मौजूदा स्थिति की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। इस छापेमारी में एक महिला आत्मघाती हमलावर समेत कम से कम दो लोग मारे गए थे।

खुफिया जानकारी के आधार पर जांचकर्ताओं को पता चला कि बेल्जियम मूल का संदिग्ध उत्तरी पेरिस के सेंट-डेनिस स्थित एक अपार्टमेंट में है। इसके बाद सूर्योदय से पहले ही पुलिस और संदिग्धों के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हो गई, जो कि सात घंटे तक चली। पेरिस के प्रॉसीक्यूटर फ्रांस्वा मोलिंस ने कहा कि इस छापेमारी के जरिए आतंकियों के उस दल को विफल कर दिया गया...जो कि हमला बोल सकता था।

प्रॉसीक्यूटर ने कहा कि कम से कम दो लोग मारे गए। ऐसा समझा जाता है कि बमों से भरी आत्मघाती जैकेट पहनी हुई एक महिला ने खुद को उड़ा लिया। एक अन्य शव गोलियों से छलनी हालत में बरामद हुआ।

स्ताद द फ्रांस स्टेडियम के पास स्थित इस इलाके में रहने वाले भयभीत नागरिकों को यहां से सुरक्षित निकाल लिया गया था।

पुलिस ने इमारत की घेराबंदी कर ली थी। इसके बाद सिलसिलेवार बम विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं। एक संदिग्ध को पुलिस द्वारा खींचकर बाहर लाए जाते हुए देखा गया।

मोलिन्स ने एक संवाददाता सम्मेलन को बताया कि गोलबारी के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई इमारत से कम से कम दो शव बरामद हुए लेकिन उनकी पहचान करने में मुश्किल पेश आ रही है।

उन्होंने कहा कि शव पर गोलियों के इतने अधिक निशान हैं कि वह पहचान किए जाने की हालत में ही नहीं है।

प्रॉसीक्यूटर ने कहा कि इमारत को पहुंचे भारी नुकसान के कारण यह जान पाना असंभव है कि कितने लोग मारे गए हैं और ये लोग कौन थे?
उन्होंने कहा, मैं आपको मारे गए लोगों की सटीक संख्या या पहचान बताने में समर्थ नहीं हूं। कम से कम दो लोग मारे गए हैं और पुष्टि में उम्मीद से ज्यादा समय लग सकता है।

उन्होंने कहा, आतंकियों के एक नए दल को निष्कि्रय कर दिया गया और उनके हथियारों, उनके संगठनात्मक ढांचे और उनकी दृढ़ता को देखकर मिले संकेतों से यही लगता है कि ये कमांडो हमला कर सकते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश