1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पीएम मोदी, ओबामा ने फ्रांस में आतंकवादी हमलों की निंदा की

पीएम मोदी, ओबामा ने फ्रांस में आतंकवादी हमलों की निंदा की

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 14, 2015 08:56 am IST,  Updated : Nov 14, 2015 08:58 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में हुए घातक आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए आज कहा कि पेरिस से मिला समाचार पीड़ादायी और भयावह है। पेरिस में हुए हमलों में कम से कम

पीएम मोदी ने फ्रांस...- India TV Hindi
पीएम मोदी ने फ्रांस में आतंकवादी हमलों की निंदा की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में हुए घातक आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए आज कहा कि पेरिस से मिला समाचार पीड़ादायी और भयावह है। पेरिस में हुए हमलों में कम से कम 150 लोग मारे गए हैं।

मोदी ने हमलों के तुरंत बाद ट्वीट किया, पेरिस से मिला समाचार पीड़ादायी और भयावह है। मैं मृतकों के परिजन के लिए प्रार्थना करता हूं। हम इस दुखद समय में फ्रांस के लोगों के साथ हैं।

ओबामा ने कहा, पेरिस की घटना से मैं स्तब्ध

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि पेरिस में हुई घटना से मैं स्तब्ध हूं। हम लोग पूरी तरह से फ्रांस की जनता के साथ हैं। हमसे जो भी मदद हो सकेगी हम करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा है कि ये मानवता पर हमला है और अमेरिका पूरी तरह से फ्रांस के साथ खड़ा है।

मून ने कहा, यह घृणित आतंकी हमला

वहीं यूएन महासचिव बान की मून ने भी हमलों की निंदा करते हुए कहा कि कि यह एक घृणित आतंकी हमला है। इस तरह के हमले स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे हमलों के खिलाफ पूरे विश्व को मिलकर लड़ना होगा।

पेरिस के आसपास कल शाम मनोरंजन स्थलों पर लगभग एक साथ हुए कई हमलों में कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई है और एक कॉन्सर्ट हॉल में लोगों को बंधक बना लिया गया था।

स्टाडे डी फ्रांस नेशनल स्टेडियम के निकट कम से कम दो विस्फोट हुए। इस स्टेडियम में फ्रांस और जर्मनी के बीच फुटबाल का दोस्ताना मैच खेला जा रहा था जिसे देखने राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद भी वहां मौजूद थे।

हमलों के बाद ओलांद ने आपात स्थिति की घोषणा कर दी। उन्होंने घोषणा की कि वह देश की सीमाओं को बंद कर रहे हैं। विस्फोट होने के बाद ओलांद को स्टेडियम से बाहर निकाला गया। उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा कि देश दृढता के साथ एकजुट होकर खड़ा रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।