1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पेरिस हमला: पुलिस छापेमारी के स्थल पर तीसरा शव मिला

पेरिस हमला: पुलिस छापेमारी के स्थल पर तीसरा शव मिला

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2015 08:01 pm IST,  Updated : Nov 20, 2015 08:01 pm IST

पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस के उस अपार्टमेंट के मलबे से तीसरा शव बरामद किया गया है कि जहां पेरिस हमलों का प्रमुख साजिशकर्ता पुलिस के साथ गोलीबारी में मारा गया था। विशिष्ठ पुलिस दस्ते

पेरिस हमला: पुलिस...- India TV Hindi
पेरिस हमला: पुलिस छापेमारी के स्थल पर तीसरा शव मिला

पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस के उस अपार्टमेंट के मलबे से तीसरा शव बरामद किया गया है कि जहां पेरिस हमलों का प्रमुख साजिशकर्ता पुलिस के साथ गोलीबारी में मारा गया था।

विशिष्ठ पुलिस दस्ते ने पेरिस हमलों के संदिग्धों की तलाश के अभियान के तहत बुधवार को इस अपार्टमेंट पर बड़े स्तर से धावा बोला था। पेरिस हमलों में 129 लोग मारे गए थे।

पुलिस और संदिग्धों के बीच हिंसक गोलीबारी के दौरान अपार्टमेंट में मौजूदा एक संदिग्ध ने खुद को उड़ा लिया था। गोलीबारी के बाद वहां से हमलों के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल हामिद अबाउद का शव बरामद किया गया।

यह अपार्टमेंट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। अभियोजकों का कहना है कि अब मलबे से एक महिला का शव बरमाद किया गया है।

अभियोजकों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मौके से एक हैंडबैग मिला है जिसमें अबाउद की रिश्ते की बहन हसना ऐत बाउलाचेन का पासपोर्ट था। तीसरे शव की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।

फ्रांस अगले शुक्रवार को पेरिस हमलों के पीडि़त की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी। राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद पेरिस में होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

पेरिस के मेयर के कार्यालय के अनुसार पीडि़तों को शवों को दफन करना अगले हफ्ते से आरंभ हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश