1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पेरिस आतंकी हमले में फ्रांस्वा ओलांद थे निशाने पर'

पेरिस आतंकी हमले में फ्रांस्वा ओलांद थे निशाने पर'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 14, 2015 11:42 am IST,  Updated : Nov 14, 2015 04:42 pm IST

नई दिल्ली: फ़्रांस की राजधानी पेरिस में जबरदस्त सीरियल आतंकी हमले हुए हैं। पेरिस के  नेशनल स्टेडियम के बाहर तीन आत्मघाती हमले हुए और जिस दौरान ये हमले हुए उस दौरान फ़्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद

पेरिस आतंकी हमले में...- India TV Hindi
पेरिस आतंकी हमले में फ्रांस्वा ओलांद थे निशाने पर?

नई दिल्ली: फ़्रांस की राजधानी पेरिस में जबरदस्त सीरियल आतंकी हमले हुए हैं। पेरिस के  नेशनल स्टेडियम के बाहर तीन आत्मघाती हमले हुए और जिस दौरान ये हमले हुए उस दौरान फ़्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद भी स्टेडियम के अंदर मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल स्टेडियम के बाहर इस हमले का मकसद राष्ट्रपति को निशाना बनाना था।

नेशनल स्टेडियम के बाहर तीन आत्मघाती हमले हुए। नेशनल स्टेडियम के ही पास के इलाकों में 40 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस स्टेडियम में हमले के वक्त फ्रांस और जर्मनी के बीच फुटबॉल मैच हो रहा था। इसके बाद लोग मैदान पर आ गए। फैन्स एकजुटता दिखाते हुए फ्रांस का नेशनल एंथम ‘La Marseillaise’ गाते हुए स्टेडियम से निकले।

अलायंस पुलिस नेशनल के अधिकारी ग्रेगरी गौपिल ने कहा कि दो प्रवेश द्वारों और मैक्डॉनल्ड्स के निकट एक साथ विस्फोट हुए। स्टेडियम ग्रेगरी के इलाके में आता है। स्टेडियम में कल रात मौजूद असोसिएटेड प्रेस के एक रिपोर्टर ने दो विस्फोटों की आवाज सुनी। यह आवाज इतनी जोरदार थी कि वहां टीमों की हौसलाअफजाई कर रहे दर्शकों के भारी शोरगुल बावजूद भी यह कानों को भेद गई।

आतंकियों ने पेरिस के मशहूर थिएटर बाटाक्लान में 100 से ज्यादा लोगों को बंधक बना कर उनकी जान ले ली। थिएटर में मौजूद एक चश्मदीद ने दावा किया कि आतंकी सीरिया का बदला लेने की बात कह कर गोली बरसा रहे थे। कुछ यह भी कह रहे थे कि आतंकियों ने अल्लाह-हू-अकबर कहते हुए लोगों पर फायरिंग की। हालांकि, अभी तक यह कन्फर्म नहीं है कि यह हमला किसने किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।