1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पोलैंड के ओलंपिक खिलाड़ी ने कैंसर पीडि़त बच्चे के इलाज के लिए पदक बेचा

पोलैंड के ओलंपिक खिलाड़ी ने कैंसर पीडि़त बच्चे के इलाज के लिए पदक बेचा

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 26, 2016 09:40 am IST,  Updated : Aug 26, 2016 09:40 am IST

वरसा: रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पोलैंड के चक्का फेंक खिलाड़ी पिओत्र मालाचोवस्की ने कैंसर से पीडि़त तीन साल के एक बच्चे के इलाज के लिए इस हफ्ते अपना पदक नीलाम कर दिया।

Piotr Malachowski- India TV Hindi
Piotr Malachowski

वरसा: रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पोलैंड के चक्का फेंक खिलाड़ी पिओत्र मालाचोवस्की ने कैंसर से पीडि़त तीन साल के एक बच्चे के इलाज के लिए इस हफ्ते अपना पदक नीलाम कर दिया। 33 साल के विश्व चैंपियन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि ओलेक नाम के इस लड़के की मां ने उन्हें एक पत्र भेजा था जिसे पढ़ने के बाद उन्होंने अपना पदक नीलाम करने का फैसला किया।

उसकी मां ने पत्र में लिखा था कि ओलेक पिछले दो साल से आंख के कैंसर से जूझ रहा है और न्यूयार्क में किया जाने वाला इलाज उसके लिए एकमात्र उम्मीद है। मालाचोवस्की ने पहले नीलामी की घोषणा करते हुए लिखा, मैं रियो में स्वर्ण पदक के लिए खेला था। आज मैं सब से उससे भी कहीं ज्यादा अनमोल चीज के लिए लड़ने की अपील करता हूं। उन्होंने लिखा, अगर आप मेरी मदद करेंगे तो मेरा रजत पदक ओलेक के लिए स्वर्ण से भी ज्यादा कीमती बन सकता है। चक्का फेंक खिलाड़ी ने बाद में पदक का खरीददार मिलने की बात कहते हुए लिखा, मैं सफल रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश