1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में पति और देवर के बीच विवाद दूर करने में केट ने निभाई अहम भूमिका

प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में पति और देवर के बीच विवाद दूर करने में केट ने निभाई अहम भूमिका

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 19, 2021 08:17 am IST,  Updated : Apr 19, 2021 08:17 am IST

दादा के अंतिम संस्कार में प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी को बात करते हुए देखा गया। इन दोनों भाइयों के बीच विवाद को दूर करने में केट मिड्लटन ने ‘पीसमेकर’ (सुलह कराने वाली) की भूमिका निभाई।

प्रिंस फिलिप के अंतिम...- India TV Hindi
प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में पति और देवर के बीच विवाद दूर करने में केट ने निभाई अहम भूमिका Image Source : FILE PHOTO

लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति एवं ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद रविवार को ब्रिटेन में आधिकारिक रूप से शोक अवधि समाप्त हो गई। हालांकि, शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य की अंतिम विदाई परिवार के सदस्यों को एक साथ भी लेकर आई। सबसे अधिक चर्चा प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी के विवाद को लेकर रही।

पिछले महीने अमेरिकी टीवी प्रोस्तता को दिए साक्षात्कार में हैरी की बातों से विवाद हो गया था लेकिन दादा के अंतिम संस्कार में दोनो भाइयों को बात करते हुए देखा गया। इन दोनों भाइयों के बीच विवाद को दूर करने में केट मिड्लटन ने ‘पीसमेकर’ (सुलह कराने वाली)की भूमिका निभाई। सेंट जॉर्ज चैपल के बाहर तीनों साथ-साथ चल रहे थे लेकिन जब मिड्लटन ने दोनों भाइयों को बातचीत करते देखा तो उन्हें और समय देने के इरादे से पीछे चलने लगीं।

शनिवार के कार्यक्रम के बारे में बकिंघम पैलेस ने कहा,‘‘यह पारिवारिक कर्यक्रम था जिसमें महामहिम फिलिप के सैन्य संबंध को उनकी इच्छा के अनुरूप प्रदर्शित किया गया।’’

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश