1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. प्रिंस विलियम, केट साल के अंत में पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे: केन्सिंग्टन पैलेस

प्रिंस विलियम, केट साल के अंत में पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे: केन्सिंग्टन पैलेस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 30, 2019 09:10 pm IST,  Updated : Jun 30, 2019 09:10 pm IST

यात्रा के विवरण का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है लेकिन पैलेस ने पुष्टि की कि यह यात्रा विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय (एफसीओ) के अनुरोध पर की जा रही है। केन्सिंग्टन पैलेस ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैंब्रिज विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय के अनुरोध पर इस शरद ऋतु में पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

Kate Middleton and Prince William- India TV Hindi
Kate Middleton and Prince William

लंदन: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन इस साल के अंत में पाकिस्तान की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा करेंगे। 13 साल से अधिक समय बाद यह शाही परिवार की पहली पाकिस्तान यात्रा होगी। केन्सिंग्टन पैलेस ने यह घोषणा की। यात्रा सितंबर और नवंबर के बीच होने की उम्मीद है और कुछ ब्रिटिश मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैम्ब्रिज पाकिस्तान में आतंकी खतरे के मद्देनजर सप्ताह भर की यात्रा से पहले प्रतिकूल माहौल प्रशिक्षण ले सकते हैं। 

यात्रा के विवरण का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है लेकिन पैलेस ने पुष्टि की कि यह यात्रा विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय (एफसीओ) के अनुरोध पर की जा रही है। केन्सिंग्टन पैलेस ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैंब्रिज विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय के अनुरोध पर इस शरद ऋतु में पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा करेंगे। आगे की जानकारी बाद में उचित समय पर दी जाएगी।’’ 

विलियम और केट पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद, लाहौर, क्वेटा, कराची और पेशावर के साथ-साथ देश भर के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों की यात्रा कर सकते हैं। ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त मोहम्मद नफीस जकारिया ने कहा, ‘‘आगामी शाही यात्रा ब्रिटेन और पाकिस्तान के बीच संबंधों के महत्व को दर्शाता है। दोनों देशों का ऐतिहासिक संबंध हैं, जिसे दोनों देश और मजबूत करना चाहते हैं।’’ पाकिस्तान कॉमनवेल्थ का सदस्य भी है। विलियम और केट का यह दौरा पाकिस्तान की अंतिम शाही यात्रा के 13 साल बाद होने जा रहा है, जब विलियम के पिता प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला ने 2006 में पाकिस्तान की यात्रा की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश