1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. व्लादिमीर पुतिन के जन्मदिन पर रूस में विरोध प्रदर्शन किया गया

व्लादिमीर पुतिन के जन्मदिन पर रूस में विरोध प्रदर्शन किया गया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 08, 2017 01:11 pm IST,  Updated : Oct 08, 2017 01:11 pm IST

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 65वें जन्मदिन पर विपक्ष के नेता अलेक्सई नवालनी के आवान पर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने पूरे देश में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

putin- India TV Hindi
putin

मॉस्को: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 65वें जन्मदिन पर विपक्ष के नेता अलेक्सई नवालनी के आवान पर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने पूरे देश में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी नेता ने यह प्रदर्शन अधिकारियों पर यह दबाव बनाने के लिए आयोजित किया है कि उन्हें राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने दिया जाए। (उत्तर कोरिया को लेकर बोले ट्रंप, अब सिर्फ एक चीज काम करेगी)

पुलिस ने कल क्रेमलिन के निकट मॉस्को में विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी थी क्योंकि वह पुतिन के जन्मदिन पर अप्रिय स्थिति से बचना चाहते थे। पुतिन के गृहनगर सेंट पिट्सबर्ग में एक बड़ी रैली में जुटे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने यातायात को रोक दिया था और पुलिस की घेरेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

प्रदर्शन की अनुमित नहीं मिलने पर भी रैली का आवान करने के आरोप में नवालनी 20 दिन की जेल की सजा काट रहे हैं। छात्रों सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुश्किन्सकाया सयर पर जमा हुए और रूसी झांडा लहराते हुए रूस विल बी फ्री के नारे और लेट नवालनी रन के नारे लगा रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश