1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. बकिंघम पैलेस में माली की जरूरत, सैलरी होगी 14 लाख, आवेदन की अंतिम तारीख 9 सितंबर

बकिंघम पैलेस में माली की जरूरत, सैलरी होगी 14 लाख, आवेदन की अंतिम तारीख 9 सितंबर

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 23, 2016 09:40 am IST,  Updated : Aug 23, 2016 09:40 am IST

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय बकिंघम पैलेस में अपने बगीचों की असाधारण खूबसूरती और साज सज्जा को बनाए रखने के लिए एक विशेषज्ञ चाह रही हैं।

Queen Elizabeth II- India TV Hindi
Queen Elizabeth II

लंदन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय बकिंघम पैलेस में अपने बगीचों की असाधारण खूबसूरती और साज सज्जा को बनाए रखने के लिए एक विशेषज्ञ चाह रही हैं। इस काम के लिए शुरुआती तनख्वाह 16,500 पाउंड्स सालाना है।

 

कर्मचारी को पूर्णकालिक रूप से काम करना होगा और उसे रहने की सुविधा दी जाएगी। महारानी और राजपरिवार को रोजाना की सेवाएं प्रदान करने वाले रॉयल हाउसहोल्ड ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, ‘‘कुशल मालियों की इस छोटी सी टीम में शामिल होकर आप यह सुनिश्चित करने में मदद करेंगे कि शाही बगीचा और बकिंघम पैलेस एवं सेंट जेम्स पैलेस के आसपास के क्षेत्र बेहतरीन ढंग से सुंदर बने रहें।

माली को यह सुनिश्चित करना होगा कि सालभर लॉन की देखभाल हो जिसमें घास की कटाई, सिंचाई, खाद डालना आदि शामिल है। इसके अलावा उसमें और भी कई खूबियों की दरकार है, जिनमें ड्राइविंग लाइसेंस और खेलों के टर्फ लेवल 2 की औपचारिक योग्यता शामिल है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 सितंबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश