1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने मंगेतर कैरी साइमंड्स से गुपचुप रचाई शादी, 23 साल हैं छोटी

ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने मंगेतर कैरी साइमंड्स से गुपचुप रचाई शादी, 23 साल हैं छोटी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 30, 2021 09:10 am IST,  Updated : May 30, 2021 09:10 am IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी मंगेतर कैरी साइमंड्स ने शनिवार को यहां विवाह कर लिया।

बोरिस जॉनसन ने मंगेतर...- India TV Hindi
बोरिस जॉनसन ने मंगेतर कैरी साइमंड्स से किया विवाह Image Source : FILE PHOTO

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी मंगेतर कैरी साइमंड्स ने शनिवार को यहां विवाह कर लिया। ब्रिटेन के समाचार पत्रों ने अपनी खबरों में यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री के कार्यालय ने ‘द मेल’ और ‘द सन’ की उन खबरों पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया जिनमें पूछा गया था कि प्रधानमंत्री और उनकी मंगेतर ने परिजनों और मित्रों की मौजूदगी में रोमन कैथलिक वेस्टमिंस्टर कैथेड्रल में विवाह किया है।

56 साल के बोरिस जॉनसन ने वेस्टमिंस्टर कैथेड्र में एक गुप्त समारोह में 33 साल की कैरी से शादी रचाई। बता दें कि कैरी साइमंड्स बोरिस जॉनसन से 23 साल छोटी हैं। 

‘द सन’ ने अपनी खबर में कहा कि जॉनसन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय के वरिष्ठ कर्मचारियों को विवाह की योजना के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। इंग्लैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगी पाबंदियों के तहत विवाह समारोह में अधिकतम 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं।

जॉनसन (56) और साइमंड्स (33) ने फरवरी 2020 में अपनी सगाई की घोषणा की थी और उनका एक वर्षीय पुत्र है। बेटे का नाम विल्फ्रेड है। यह साइमंड्स का पहला वहीं जॉनसन का तीसरा विवाह है। विवाह की खबरें आने के बाद नेताओं ने प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजे हैं। नॉर्दर्न आयरर्लैंड के नेता आर्लेने फोस्टर ने ट्वीट किया, ‘‘बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स को आज विवाह की ढेरों शुभकामनाएं।’’ 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश