1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. भारतीय मूल का रेस्तरां मालिक यौन हमले के जुर्म में पहुंचा जेल

भारतीय मूल का रेस्तरां मालिक यौन हमले के जुर्म में पहुंचा जेल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 13, 2015 07:11 pm IST,  Updated : Sep 13, 2015 07:13 pm IST

लंदन: भारतीय मूल के 40 वर्षीय एक रेस्तरां मालिक को ब्रिटेन की एक अदालत ने महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा का दोषी पाया और इस जुर्म के लिए करीब दो साल की जेल की सजा सुनाई

रेस्तरां मालिक यौन...- India TV Hindi
रेस्तरां मालिक यौन हमले के जुर्म में पहुंचा जेल

लंदन: भारतीय मूल के 40 वर्षीय एक रेस्तरां मालिक को ब्रिटेन की एक अदालत ने महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा का दोषी पाया और इस जुर्म के लिए करीब दो साल की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने यह आदेश भी दिया है कि वह रेस्तरां मालिक भविष्य में नौकरी मांगने वाली महिलाओं का साक्षात्कार केवल तभी कर सकेगा, जब उनके साथ संरक्षिकाएं मौजूद होंगी।

प्रशांत सेंगर लेमिंगटन के विक्टोरिया टेरेस में स्पाइस अफेयर्स रेस्तरां का मालिक है। उसने दावा किया कि छह महिलाओं द्वारा उसके खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई गई सारी शिकायतें झूठी है।

पीडि़ताओं की सुनवाई के बाद यह बात सामने आई कि उन महिलाओं में से ज्यादातर एक दूसरे को नहीं जानती थीं। वॉरविक क्राउन कोर्ट की एक जूरी ने उसे यौन हिंसा के सात मामलों में दोषी पाया।

सेंगर को 22 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है और दस साल के लिए उसका नाम सेक्स अपराधी के तौर पर दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

न्यायाधीश एंड्रयू लॉकहार्ट ने शुक्रवार को उस पर अनिश्चितकाल के लिए यौन नुकसान रोकथाम आदेश भी लगा दिया जो उसे महिला नौकरी आवेदकों से बिना उनके संरक्षिकाओं की मौजूदगी में साक्षात्कार लेने पर रोक लगाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश