1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. दक्षिणी रूस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 61 लोगों की मौत

दक्षिणी रूस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 61 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 19, 2016 09:37 am IST,  Updated : Mar 19, 2016 09:37 am IST

दुबई से आ रहे एक विमान के दक्षिणी रूस के रोस्तोव ऑन दॉन में उतरते समय आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 61 लोगों की मौत हो गई।

dubai flight- India TV Hindi
dubai flight

मास्को: दुबई से आ रहे एक विमान के दक्षिणी रूस के रोस्तोव ऑन दॉन में उतरते समय आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 61 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक तास समाचार एजेंसी ने स्थानीय मंत्रालय के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा, बोइंग 737 उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान में 61 लोग थे। उन सभी की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि विमान में 55 यात्री और चालक दल के छह सदस्य थे। आपातकाल मंत्रालय की एक आधिकारिक विग्यप्ति के अनुसार यह हादसा भारतीय समयानुसार सुबह छह बजकर 20 मिनट पर हुआ।

बयान में कहा गया है, दुबई से रोस्तोव ऑन दॉन आ रहे बोइंग 737 विमान में :दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद: आग लग गई। इसमें बताया गया है कि आग पर भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे काबू पाया गया।

अमीरात की फ्लाईदुबई विमानन कंपनी ने कहा कि उसे उस घटना की जानकारी है जिसमें उसका एक विमान शामिल है लेकिन उसने कोई और विस्तृत जानकारी नहीं दी। कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में कहा, हमें दुबई से रोस्तोव ऑन दॉन जा रही उड़ान संख्या एफजेड-981 के एक घटना में शामिल होने की जानकारी है। हम विस्तृत ब्यौरों की जांच कर रहे हैं और अधिक जानकारी उपलब्ध होने पर इसे मुहैया कराएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश