1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रुसी अंतरिक्ष यान के 43 सदस्यों की जान खतरे में

रुसी अंतरिक्ष यान के 43 सदस्यों की जान खतरे में

 Written By: Agency
 Published : Apr 30, 2015 10:22 am IST,  Updated : Apr 30, 2015 10:57 am IST

मास्को : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) तक जरूरी साजोसामान लेकर जा रहा एक मानवरहित अंतरिक्ष यान नियंत्रण से बाहर हो गया है और अब यह धरती की ओर नीचे आ रहा है। प्रोग्रेस एम-27एम नाम

धरती की तरफ गिर रहा है...- India TV Hindi
धरती की तरफ गिर रहा है रूसी अंतरिक्ष यान

मास्को : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) तक जरूरी साजोसामान लेकर जा रहा एक मानवरहित अंतरिक्ष यान नियंत्रण से बाहर हो गया है और अब यह धरती की ओर नीचे आ रहा है।

प्रोग्रेस एम-27एम नाम के इस अंतरिक्ष यान को रूसी यान सोयूज के जरिये मंगलवार को ही लॉन्च किया गया था। इन यान में आईएसएस के चालक दल के सदस्यों के लिए 6,000 पाउंड या 2721.5 किलोग्राम खाद्य सामग्री, ईंधन और वैज्ञानिक प्रयोग के सामान लदे हुए हैं।

आईएसएस में मौजूदा समय में चालक दल के 43 सदस्य हैं, जिसमें तीन रूस, दो अमेरिका और एक इटली का अंतरिक्ष यात्री शामिल है।

वहीं नासा ने कहा, 'अंतरिक्ष यात्रियों के पास पर्याप्त रसद सामग्री है, जो महीनों तक चल सकती है।' नासा के अनुसार, 'रूसी उड़ान नियंत्रण दल ने रूसी धरती के ऊपर उड़ रहे यान को चार कक्षाओं तक कमांड देने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।'

मौजूदा समय में कक्षा में अनियंत्रित होकर चक्कर काट रहा अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वातावरण में पहुंचने के साथ ही संभवत: जल उठेगा।

स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉस्मस एक रोबोटिक मालवाहक यान प्रोग्रेस 59 पर फिर से नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश में लगा हुआ है। इस यान को 25 अप्रैल को तड़के कक्षा में लॉन्च किए जाने के थोड़े ही समय बाद इसमें एक गंभीर गड़बड़ी पैदा हो गई।

नासा के प्रवक्ता रॉब नेवियास ने कहा, 'रूसी उड़ान नियंत्रकों ने मालवाहक यान को आईएसएस पहुंचाने की कोशिश करने का विचार छोड़ दिया है।' नेवियास ने कहा कि यान को अंतरिक्ष केंद्र पहुंचाने का काम अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

अंतरिक्ष यान को बचाने का सिर्फ एकमात्र तरीका यह बचा है कि आईएसएस पर मौजूद अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष यान पर नियंत्रण की खुद कोशिश करें।

रिपोर्ट में कहा गया है, 'लेकिन अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा यान को नियंत्रित करने की कोशिश जोखिम भरी होगी। इससे आईएसएस नष्ट हो सकता है और चालक के सदस्यों की मौत हो सकती है।'

आईएसएस के प्रोग्रेस 59 मालवाहक अंतरिक्ष यान को कजाकिस्तान के बैकानूर कॉस्मोड्रोम से 25 अप्रैल को तड़के सफलतापूर्वक लांच किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।