1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. किम जोंग उन के परमाणु परीक्षण रोकने के फैसले का रूस ने किया स्वागत

किम जोंग उन के परमाणु परीक्षण रोकने के फैसले का रूस ने किया स्वागत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 22, 2018 08:03 am IST,  Updated : Apr 22, 2018 08:03 am IST

परमाणु परीक्षण रोकने की उत्तर कोरिया के नेता किम जांग उन की घोषणा का मास्को ने स्वागत किया है और अमेरिका तथा प्योंगयांग से तनाव कम करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया है।

Russia welcomes Kim Jong decision to stop nuclear tests- India TV Hindi
Russia welcomes Kim Jong decision to stop nuclear tests

मास्को: परमाणु परीक्षण रोकने की उत्तर कोरिया के नेता किम जांग उन की घोषणा का मास्को ने स्वागत किया है और अमेरिका तथा प्योंगयांग से तनाव कम करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया है। (30 दिन के अंदर भारतीय सिख महिला के भाग्य का फैसला करें गृह मंत्रालय )

रूस के विदेश मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा , ‘‘ हम डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक द्वारा कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षणों को 21 अप्रैल से रोकने के फैसले पर वर्किंग पार्टी के अध्यक्ष किम जांग उन की घोषणा का स्वागत करते हैं। ’’

इसमें कहा गया , ‘‘ हम इस फैसले को कोरियाई प्रायद्वीप में भविष्य में तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानते हैं। ’’ उत्तर कोरिया के नेता जांग उन ने शनिवार को कहा कि वह परमाणु परीक्षण और अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल परीक्षण रोकेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका स्वागत किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश