1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूसी लड़के का दावा, पिछले जन्म में रहता था मंगल ग्रह पर, खोले कई राज

रूसी लड़के का दावा, पिछले जन्म में रहता था मंगल ग्रह पर, खोले कई राज

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 09, 2017 02:24 pm IST,  Updated : Nov 09, 2017 02:25 pm IST

रूस में रहने वाले एक लड़के ने अपने पिछले जीवन को लेकर ऐक ऐसा राज खोला है जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी। इस लड़के के अनुसार वह मंगल ग्रह पर रह चुका है जिसे सुनकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं।

Russian man says he lived on Mars in a past life- India TV Hindi
Russian man says he lived on Mars in a past life

रूस में रहने वाले एक लड़के ने अपने पिछले जीवन को लेकर ऐक ऐसा राज खोला है जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी। इस लड़के के अनुसार वह मंगल ग्रह पर रह चुका है जिसे सुनकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। 20 वर्षीय इस लड़के का कहना है कि वह अपने पिछले जन्म में मंगल ग्रह पर रहता था। इस लड़के का नाम बोरिस्का किप्रियानोविच है। (मंगल ग्रह पर जाने की लगी होड़, 1 लाख भारतीयों ने बुक कराई टिकट)

इसने अपनी जानकारी से वैज्ञानिकों को भी उलझन में डाल दिया है। बोरिस्का के माता-पिता ने बताया कि जन्म के 2 हफ्ते बाद ही वह बिना किसी सहारे के अपना सिर उठा लेता था, और उसके कुछ ही महीनों के बाद वह बोलने लगा था। उन्होंने यह भी बताया कि बोरिस्का 2 साल की उम्र में ही पढ़ना, लिखना और चित्र बनाना सीख गया था। उन्होंने बताया कि वह अक्सर ऐसी चीजों के बारे में बातें करता था जिसे किसी ने उसे नहीं सिखाई थी।

बोरिस्का ने बताया कि, पिछले जन्म में वह मंगल ग्रह के जिस हिस्से में रहता था वह हिस्सा आपदा से ग्रस्त था। बोरिस्का का कहना है कि मंगल पर रहने वाले लोग 7 फुट तक लंबे हैं। इसेक बावजूद वह कार्बन डाई ऑक्साइड में सांस लेते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश