1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लापता रूसी सैन्य विमान का मलबा काले सागर में बरामद हुआ

लापता रूसी सैन्य विमान का मलबा काले सागर में बरामद हुआ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 25, 2016 11:34 am IST,  Updated : Dec 25, 2016 01:11 pm IST

मॉस्को: रूस के रक्षा मंत्रालय का विमान लापता बताया जा रहा है। यह विमान सोच्ची से उड़ान भरने के बाद रडार से गायब हो गया। इस विमान में 91 लोग सवार हैं। आपातकाल मंत्रालय के

russian military plane carrying 91 people missing- India TV Hindi
russian military plane carrying 91 people missing

मॉस्को: लापता रूसी सैन्य विमान का मलबा काले सागर में बरामद हुआ है। स्थानीय समाचार एजेंसियों ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से आज बताया कि विमान में 91 यात्री सवार थे और उड़ान भरने के बाद विमान का रेडार से संपर्क टूट गया था। मंत्रालय ने बताया, रूसी रक्षा मंत्रालय के विमान टीयू-154 के टुकड़े काले सागर से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में 50-70 मीटर की गहराई में बरामद किए गए। सोचि काला सागर के पास बसा तटीय शहर है।

मंत्रालय ने बताया कि विमान ने आदलर से स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरी थी जिसके कुछ ही समय बाद यह रेडार की पहुंच से लापता हो गया था। आदलर शहर काला सागर के तटवर्ती रिजॉर्ट के लिए मशहूर सोचि के दक्षिण में स्थित है। मंत्रालय ने बताया कि विमान ने सीरिया के तटीय शहर लताकिया के बाहर स्थित रूसी हमीमिम हवाईअड्डा के लिए अपनी नियमित उड़ान भरी थी।

मंत्रालय ने बताया कि विमान में रूसी सैनिकों के साथ रूसी सेना के आधिकारिक म्युजिकल ग्रुप एलेक्जेंड्रो एनसेंबल बैंड के सदस्य भी मौजूद थे। यह ग्रुप नववर्ष के मौके पर सीरिया स्थित रूसी हवाईअड्डा पर आयोजित होने वाले एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहा था। मंत्रालय ने बताया कि विमान में नौ मीडियाकर्मी भी सवार थे। सितंबर 2015 से रूस सीरिया में लंबे समय से अपने सहयोगी रहे बशर अल-असद के समर्थन में हवाई बमबारी अभियान चला रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश