1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस: सारकोजी ने फिर राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की

फ्रांस: सारकोजी ने फिर राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 23, 2016 07:23 am IST,  Updated : Aug 23, 2016 07:23 am IST

पेरिस: फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी ने दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए आज अपनी दावेदारी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे अगले साल होने वाले चुनाव में अपनी धुर दक्षिणपंथी पार्टी की तरफ

निकोलस सारकोजी- India TV Hindi
निकोलस सारकोजी

पेरिस: फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी ने दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए आज अपनी दावेदारी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे अगले साल होने वाले चुनाव में अपनी धुर दक्षिणपंथी पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश करेंगे।

61 साल के पूर्व राष्ट्रपति पांच साल के अपने कार्यकाल के आखिरी वर्षों में काफी अलोकप्रिय हो गए थे। उन्होंने शीर्ष पद पर दोबारा आसीन होने की अपनी आकांक्षा नहीं छिपाई थी।

सारकोजी ने इस हफ्ते आने वाली अपनी नई किताब टूट पोर ल फ्रांस की प्रस्तावना में लिखा, मैंने राष्ट्रपति पद के लिए 2017 में होने वाले चुनाव में उम्मीदवार बनने का फैसला किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश