1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रेंच डिक्शनरी में शामिल किया गया 'सेल्फी'

फ्रेंच डिक्शनरी में शामिल किया गया 'सेल्फी'

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2015 06:16 am IST,  Updated : May 20, 2015 06:16 am IST

लंदन: ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी द्वारा 2013 में 'वर्ड ऑफ द ईयर' घोषित किया गया शब्द 'सेल्फी' अब फ्रेंच डिक्शनरी 'ले पेटिट लराउसे' में भी शामिल कर लिया गया है। ले पेटिट लराउसे ने बताया है कि

फ्रेंच डिक्शनरी में...- India TV Hindi
फ्रेंच डिक्शनरी में शामिल किया गया 'सेल्फी'

लंदन: ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी द्वारा 2013 में 'वर्ड ऑफ द ईयर' घोषित किया गया शब्द 'सेल्फी' अब फ्रेंच डिक्शनरी 'ले पेटिट लराउसे' में भी शामिल कर लिया गया है। ले पेटिट लराउसे ने बताया है कि डिक्शनरी के 2016 संस्करण में 150 नए शब्द शामिल किए गए हैं।

समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' के अनुसार फ्रेंच डिक्शनरी में शामिल किए गए इन नए शब्दों में 'सेल्फी' सर्वाधिक प्रभावी शब्द है।

डिक्शनरी में सेल्फी को परिभाषित करते हुए लिखा गया है, "विशेष तौर पर स्मार्टफोन की मदद से सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के लिए खींची गई खुद की तस्वीर।"

ब्रिटेन में पहले से प्रचलित ऐसे शब्द जो इस बार फ्रेंच डिक्शनरी में शामिल किए गए, उनमें फोकासिया, बिरयानी, गोजी और वेगान शामिल हैं।

इनके अलावा बिटकॉइन और कम्युनिटी मैनेजर शब्दों को भी फ्रेंच डिक्शनरी में शामिल किया गया है।

इंटरनेट पर लॉगइन करने के लिए कई वेबसाइटों द्वारा उपयोगकर्ता की पहचान करने के लिए दिए गए नंबरों एवं शब्दों की सीरीज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द 'कैप्चा' को डिक्शनरी में जगह दी गई है।

तमाम फ्रेंच डिक्शनरियों में से ले पेटिट लराउसे सर्वाधिक प्रचलित है तथा समय के साथ न बदलने के लिए जाना जाता है। हालांकि जून, 2012 में कहा गया कि डिक्शनरी के 2013 के संस्करण में 'ट्विटर' शब्द को शामिल किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश