1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 'भारत में नागरिक अधिकारों को लेकर बहुत गंभीर खतरा'

'भारत में नागरिक अधिकारों को लेकर बहुत गंभीर खतरा'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 09, 2017 07:12 pm IST,  Updated : Feb 09, 2017 07:12 pm IST

लंदन: भारत की प्रमुख मानवाधिकार वकील वृंदा ग्रोवर के अनुसार देश में नागरिक अधिकारों को लेकर बहुत गंभीर खतरा है लेकिन साथ ही इस खतरे के खिलाफ बहुत अधिक प्रतिरोध भी है। ग्रोवर ने कहा,

 serious threat to civil liberties in india- India TV Hindi
serious threat to civil liberties in india

लंदन: भारत की प्रमुख मानवाधिकार वकील वृंदा ग्रोवर के अनुसार देश में नागरिक अधिकारों को लेकर बहुत गंभीर खतरा है लेकिन साथ ही इस खतरे के खिलाफ बहुत अधिक प्रतिरोध भी है। ग्रोवर ने कहा, भारत में नागरिक अधिकारों को लेकर बहुत, बहुत खतरा है। विरोध करने वालों को चुप कराने को लेकर प्रयास किये जा रहे हैं। हम लोगों को दुनिया भर में गठबंधन की जरूरत है क्योंकि विभिन्न प्रारूपों में फासीवाद आ रहा है।

लंदन के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज में पहले नूर इनायत खान स्मृति व्याख्यान के दौरान उन्होंने यह बात कही। भारत में मानवाधिकार के लिए संघर्ष विषय पर ग्रोवर ने कहा कि संकट की इस घड़ी में फासीवाद के खिलाफ नूर की लड़ाई प्रेरणस्रोत की तरह है जो अपने सिद्धांतों के साथ खड़ी रही और इसके लिए उनको अपनी जान तक गंवानी पड़ी। भारत के उच्चतम न्यायालय की वकील ग्रोवर ने कहा, भारत में नूर जैसी बहुत सी महिलाएं हैं, जो उनकी विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश