1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस में शराब खत्म होने पर सैनिटाइजर पी गए पार्टी में आए लोग, 7 की मौत, 2 कोमा में

रूस में शराब खत्म होने पर सैनिटाइजर पी गए पार्टी में आए लोग, 7 की मौत, 2 कोमा में

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 22, 2020 06:57 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 06:57 pm IST

रूस के एक गांव तोमतोर में सैनिटाइजर पीने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग कोमा में हैं।

Drinking Hand Sanitiser, Hand Sanitiser Russia, Hand Sanitiser Drink Russia, Russia Hand Sanitiser L- India TV Hindi
रूस में एक पार्टी में शराब खत्म होने पर कुछ लोगों ने सैनिटाइजर ही पी लिया। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

मॉस्को: रूस में एक पार्टी में शराब खत्म होने पर कुछ लोगों ने सैनिटाइजर ही पी लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के एक गांव तोमतोर में हुई इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग कोमा में हैं। रूस के पश्चिमी हिस्से में स्थित इस गांव में कुल 9 लोगों ने हैंड सैनिटाइजर का सेवन किया था। इस घटना में सबसे पहले एक 41 वर्षीय महिला और 27 एवं 59 साल के दो पुरुषों की मौत हुई। कुछ ही देर बाद 6 अन्य लोगों की हालत खराब हुई, तो उन्हें प्रांतीय राजधानी याकुत्स्क ले जाया गया।

बाद में 4 और लोगों की हुई मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, याकुत्स्क पहुंचने के बाद 4 अन्य की भी मौत हो गई जबकि 2 लोग कोमा में चले गए। फेडरल पब्लिक हेल्थ वॉचडॉग ने एक बयान में कहा, 'सैनिटाइजर से पॉइजनिंग का आपराधिक केस दर्ज किया गया है।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी में गए लोगों ने शराब खत्म होने के बाद सैनिटाइजर पीना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस सैनिटाइजर को इन लोगों ने पिया, उसमें 69 प्रतिशत मिथेनॉल था। इस घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को सचेत किया है कि वे सैनिटाइजर का सेवन न करें, वर्ना उनकी जान जा सकती है।

रूस में अब तक हुई है 36 हजार की मौत
बता दें कि रूस में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,089,329 मामले सामने आए हैं और 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बीते कुछ दिनों में इस देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। शनिवार को भी रूस में कोरोना वायरस से संक्रमण के 24 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे और 400 से ज्यादा लोगों की मौत हई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश