1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मथुरा में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, एक शख्स की हालत गंभीर

मथुरा में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, एक शख्स की हालत गंभीर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 14, 2020 11:11 am IST,  Updated : Nov 14, 2020 11:11 am IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार को बरसाना क्षेत्र के एक गांव में तीन व्यक्तियों की कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मथुरा में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, एक शख्स की हालत गंभीर- India TV Hindi
मथुरा में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, एक शख्स की हालत गंभीर Image Source : FILE

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार को बरसाना क्षेत्र के एक गांव में तीन व्यक्तियों की कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। बरसाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.पंकज के अनुसार ऊंचागांव के राजू (22), पंपा (36) व संजय (30) की जहरीली शराब पीने से मृत्यु होने की जानकारी मिली है। 

उन्होंने मीडिया को बताया कि मृतकों के शव देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उन लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया था। उनका शरीर बुरी तरह से नीला पड़ गया। तीस वर्षीय एक अन्य युवक कलुआ की हालत भी काफी खराब है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि उसने भी जहरीली शराब का सेवन किया था। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि बरसाना के कुछ लोगों की मृत्यु की जानकारी तो मिली है, परंतु अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी मृत्यु जहरीली शराब पीने से हुई है अथवा किसी बीमारी के चलते। मृत्यु के कारणों का खुलासा मामले की जांच व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही चल सकेगा। 

इनपुट-भाषा

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत